फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona started spreading again, 89 people got infected in Tricity

कोरोना ने फिर पसारने लगा पैर, ट्राइसिटी में 89 लोग संक्रमित मिले

Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona started spreading again, 89 people got infected in Tricity
पंचकूला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पंचकूला के साथ ही चंडीगढ़ और मोहाली में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। शनिवार को जिले में कोरोना के 31 मामले सामने आए हैं। इसमें 30 पुरुष और एक महिला शामिल है। इसके अलावा जिले में अब तक सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़कर 74 पहुंच गई है। शनिवार को मोहाली में 21 जबकि चंडीगढ़ में 37 लोग संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार ट्राइसिटी में कोरोना मरीजों की संख्या 89 पहुंच गई है। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पंचकूला में इस बार बूस्टर डोज और बच्चों को लगाई जाने वाली टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। इसके अलावा शहर में बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के कारण भी लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। सभी संक्रमित घरों पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर शनिवार को 272 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44455 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43967 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में 414 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 626459 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
विज्ञापन

पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.5 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 87.9 फीसदी टीकाकरण किया गया है। वहीं बूस्टर डोज धीमी रफ्तार से लग रही है। अब तक बूस्टर डोज 41143 लोगों को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टारगेट पूरा नहीं होने पर बच्चों की संख्या घटाई
12 से 14 साल के बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य पहले 25 हजार रखा गया है। अब इसे घटाकर 21020 कर दिया गया है। इसमें से 3980 बच्चे सर्वे के दौरान जिले में नहीं मिले। इसे घटाकर टीकाकरण के लिए 21020 कर दिया गया है। पंचकूला जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज ने बताया मीनू सासन ने बताया कि टीकाकरण किया जा रहा है। सर्वे में बच्चे नहीं मिलने के बाद टारगेट को घटाया गया है।

कोरोना के बढ़े मामले आए हैं। मेरी लोगों से अपील है कि लोग बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें। अगर उन्हें किसी प्रकार से बुखार, जुकाम की समस्या होती है तो वह अस्पताल में आकर अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। - सुवीर सक्सेना, पीएमओ, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed