फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Police's PCR closed the market by roaming, shopkeepers protested

कोरोना : पुलिस की पीसीआर ने घूम-घूमकर बंद कराए बाजार, दुकानदारों ने किया विरोध

Mon, 03 Jan 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corona: Police's PCR closed the market by roaming, shopkeepers protested
पंचकूला। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा शाम पांच बजे बाद बाजार बंद करने की घोषणा का शहर के व्यापारियों ने रविवार को विरोध किया। पुलिस ने जोर जबरदस्ती कर पहले दिन सेक्टरों में दुकानें बंद करवाई। सेक्टर-7 समेत कई जगह पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर बाजार बंद करवाए। कस्बों में भी कई जगह बाजार सात बजे तक खुले मिले। पुलिस की पीसीआर ने सेक्टरों में घूम घूमकर लोगों को सरकार के आदेशों की जानकारी देकर बाजार बंद करने की अपील की। इसके बाद भी जहां लोग सड़कों में घूम रहे थे, वहीं अनेक जगह रेस्टोरेंट और दुकानें खुली नजर आईं। सेक्टर-7 के दुकानदारों ने पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने पर दुकानें बंद की।
विज्ञापन

सेक्टर-7 के व्यापारियों ने शाम पांच बजे मार्केट बंद करने का विरोध जताया। व्यापारियों ने मांग कर कहा कि ट्राइसिटी की मार्केट को बंद करवाने पर ही पंचकूला की मार्केट भी बंद करेंगे। व्यापारी अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-7 की मार्केट में एकत्रित हुए। सेक्टर-7 मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मोहित गुप्ता, कैशियर अमित गुप्ता, व्यापारी मंगल सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने यह मांग रखी। विरोध की जानकारी मिलते ही घटना कमांडर यशवंत सिंह, सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान मार्केट में पुलिस बल भी मौजूद रहा। घटना कमांडर, थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच इस मामले में बात हुई। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद करने का फैसला लिया। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि दुकान बंद नहीं करने वाले व्यापारियों को समझाया गया। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद उन्होंने दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन

पीसीआर ने बंद करवाया बाजार
पंचकूला में शाम पांच से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान पुलिस ने शहर के सेक्टर-2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20 सहित अन्य सेेक्टरों में गश्त की। गश्त के दौरान अधिकतर दुकानें खुली मिलीं। पुलिस ने लोगों को कर्फ्यू लगने केे बात को समझाकर बाजार बंद करने को कहा गया। इसके बाद लोगों ने बाजार बंद किया। वहीं शहर के घग्गर पार सेक्टरों में भी पुलिस ने बाजार बंद करवाया। बाजार बंद करवाने के बाद दुकानदारों में इस बात का रोष है कि शहर में लगातार दुकान बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को ग्राहक अधिक आते हैं। सरकार की तरफ से इस समय कर्फ्यू लगाकर बाजार बंद नहीं करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की सभी शिक्षण संस्थानों को नहीं खोलने की अपील
पंचकूला पुलिस की तरफ से सभी शिक्षण संस्थानों को नहीं खोलने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि प्राइवेट और सरकारी स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, आंगनबाड़ी, क्रेच , पुस्तकालय बंद रखे जाएंगे। पुलिस की तरफ से शहर के सभी हिस्सों में इसकी जांच की गई। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि अगर कोई शिक्षण संस्थान इन नियमों का उल्लंघन करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना से बचाव के लिए दोनो डोज लगवाने वाले लोगों को ही सार्वजनिक स्थल पर प्रवेश मिलेगा।

संक्रमण बढ़ने पर लगाई गई धारा -144
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखकर पंचकूला में धारा-144 लगा दी गई है। इसके तहत चार से अधिक लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि किसी स्थान पर चार से अधिक लोग दिखाई दिए तो ऐसे में धारा-144 का उल्लंघन माना जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed