{"_id":"61bce60ee3ae4b1f1a409c8d","slug":"corona-one-died-of-corona-in-panchkula-four-new-infected-found-pkl-office-news-pkl436406767","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : पंचकूला में कोरोना से एक की मौत, चार नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : पंचकूला में कोरोना से एक की मौत, चार नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी एक 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। मृतक डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारी से पीड़ित था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उन्होंने टीका भी नहीं लगवाया था। जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे टीका लगवा लेें, ताकि उनके और परिवार की जिंदगी सुरक्षित रहे।
इसके अलावा जिले में चार नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें सेक्टर-9 का 17 वर्षीय युवक, सेक्टर-4 का 53 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-17 की 16 वर्षीय युवती शामिल है। वहीं कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 16 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में जहां 32 सक्रिय मरीज दर्ज किए थे, वहीं 17 दिसंबर की रिपोर्ट में आंकड़ा 30 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने 49 विदेशी मरीजों को चिह्नित किया
ओमिक्रॉन के खतरे को देखकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे 49 यात्रियों को ट्रेस किया है। इसी के साथ ट्रेस यात्रियों की संख्या 1248 पहुंच गई है। 21 अनट्रेस यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है। जिले में विदेश से लौटे रिपोर्टेड यात्रियों की संख्या 1269 है। शुक्रवार को 34 सरकारी और दो निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल 1856 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 258 फर्स्ट डोज और 1598 सेकंड डोज वाले शामिल हैं। अब तक 444675 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें कुल फर्स्ट डोज वाले 473535 और सेकंड डोज वाले 362569 लोग शामिल हैं।