पंजाब में कोरोना ने ली 23 की और जान, तीन जिलों में चार नई टेस्टिंग लैब कल से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शनिवार को कोरोना के कारण 23 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 562 हो गई है। इस दौरान, 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 998 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 22928 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 7506 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें से 149 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें 123 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 26 वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच राज्य में शनिवार को 820 मरीजों के स्वस्थ होने की अच्छी खबर भी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को लुधियाना में 12, पटियाला में 3, अमृतसर में 2 और जालंधर, मोहाली, बरनाला, नवांशहर, रोपड़ और संगरुर में 1-1 कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, राज्य में कोरोना के नए केसों के आने का सिलसिला भी जारी रहा और लुधियाना बीते सप्ताह से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है।
शनिवार को लुधियाना में कोरोना के 168 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए जबकि पटियाला में 139, जालंधर में 120, अमृतसर में 102, मोहाली में 91, बठिंडा में 72, गुरदासपुर में 50, संगरुर में 32, कपूरथला व रोपड़ में 31-31, पठानकोट में 29, तरनतारन में 24, फरीदकोट में 18, फिरोजपुर में 17, मुक्तसर में 16, फतेहगढ़ साहिब में 14, होशियारपुर में 12, बरनाला में 11, फाजिल्का व मानसा में 8-8, नवांशहर में 4, मोगा में 1 कोरोना पाजिटिव मरीज पाए गए हैं। इन सभी मरीजों में, 287 मरीज पहले से पॉजिटिव पाए गए मरीजों के करीबी संपर्क वाले हैं जबकि 382 केस कोरोना के बिल्कुल नए मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जो 820 मरीज स्वस्थ हुए हैं, उनमें लुधियाना के 254, जालंधर के 236, अमृतसर के 73, बठिंडा के 66, गुरदासपुर के 49, पठानकोट के 36, मोगा के 34, मानसा के 29, फिरोजुपर के 15, होशियारपुर के 10, फतेहगढ़ साहिब के 8, फरीदकोट के 6, मुक्तसर के 4 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 14860 हो गई है।
कल से शुरू होंगी मोहाली, लुधियाना और जालंधर में प्रयोगशालाएं
कोविड -19 मामलों की जांच के लिए सोमवार को तीन शहरों में चार नई प्रयोगशालाएं खोली जाएगी। इसके साथ पंजाब में रोजाना की कोरोना टेस्ट क्षमता 16 हजार हो जाएगी। यह बात चिकित्सा मंत्री ओपी सोनी ने कोरोना से संबंधित बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि मोहाली में दो और लुधियाना और जालंधर में एक -एक लैब की स्थापना की गई है। इनकी क्षमता एक -एक हजार टेस्ट रोजाना की है। सोनी ने बताया कि पहले मेडिकल कॉलेजों की रोजाना की क्षमता 12 हजार थी, जो अब 16 हजार हो जाएगी और अगले एक महीने तक यह बढ़कर 20 हजार टेस्ट हो जाएगी।
सोनी ने बताया कि अब तक पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में 591744 टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से पटियाला में 222822, अमृतसर मेडिकल कॉलेज में 206973 और फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में 161949 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। अब तक हुए टेस्टों में से मेडिकल कॉलेजों में 17287 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं और 221 की मौत हो गई है। शनिवार को बैठक में फैसला किया गया है कि शहर के वह स्थान, जहां लोग भारी संख्या में आते-जाते हैं, उनके कोविड टेस्ट किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने फिलहाल अमृतसर में कर्फ्यू लगाने की संभावनाओं से इनकार किया है।