फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Four died in two days, 770 new infected were found, 516 on 26 January and 244 new patients confirmed on 27 January

कोरोना : दो दिन में चार की मौत, 770 नए संक्रमित मिले, 26 जनवरी को 516 और 27 जनवरी 244 नए मरीजों में हुई पुष्टि

Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona: Four died in two days, 770 new infected were found, 516 on 26 January and 244 new patients confirmed on 27 January
पंचकूला। जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों में कोरोना से चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसमें सेक्टर-14 निवासी 70 वर्षीय महिला, सेक्टर-11 की 88 वर्षीय बुजुर्ग, पिंजौर की 68 वर्षीय बुजुग और सेक्टर-20 की 15 वर्षीय किशोरी शामिल है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में 391 पहुंच गई है। दो दिन में कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 2426 मरीजों का सैंपल लिया था। इसमें 770 में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोरोना रिकवरी दर 95.56 फीसदी और संक्रमित दर 30.26 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने 26 जनवरी को 872 मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया था। इसमें 244 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें पंचकूला के 256 मरीज हैं। इसमें 139 पुरुष और 117 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 536 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इसी के साथ नए मरीजों के साथ कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1456 पहुंच गया है। इसमें 1430 होम आइसोलेटेड हैं जबकि 26 अस्पतालों में दाखिल हैं। 26 जनवरी को सात स्वास्थ्यकर्मियों सहित 516 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें पंचकूला के 387 मरीज हैं, जिसमें 205 पुरुष और 182 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed