फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Five new infected were found in the district, the number of active patients reached 24

कोरोना : जिले में पांच नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 24 पहुंची

Mon, 14 Mar 2022 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Corona: Five new infected were found in the district, the number of active patients reached 24
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के जहां पांच नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक मरीज भी ठीक हुआ है। वर्तमान में संक्रमण के जिले में कुल 24 मरीज हैं। इनमें से 18 लोग अपने घरों में ही आइसोलेट हैं, जबकि छह का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण के मामले लगातार मिलते जा रहे हैं। पिछले सप्ताह की बात करें तो केवल एक दिन ही ऐसा था, जिस दिन कोई नया मरीज नहीं मिला था। शनिवार को जहां 10 मरीज मिले थे, वहीं रविवार को पांच मिले हैं। अब तक जिले में कुल 58080 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, इसमें से 414 की मौत हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 630 सैंपल लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 603449 लोगों के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। रविवार को मिले पांच नए संक्रमितों में से तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed