फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Election Commission strict, sending guidelines, asking officials to be strict

कोरोना: चुनाव आयोग सख्त, गाइडलाइंस भेज अधिकारियों को सख्ती बरतने को कहा

Mon, 03 Jan 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona: Election Commission strict, sending guidelines, asking officials to be strict
चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट को सभी जिलों के डीसी को भेजकर सख्ती बरतने को कहा है। राज्य चुनाव अधिकारी डॉ. करुणा राजू ने रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगते ही राज्य में आयोग अपना काम शुरू करेगा। अभी तक जिलों में होने वाली चुनावी रैलियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजू ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चुनाव को लेकर जारी की गईं गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जाएगा। चुनावी रैलियों में यदि तय मानकों से अधिक लोग एकत्र होंगे तो उनके खिलाफ आयोग सख्त कदम उठाएगा। आयोग चुनावी गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने के लिए पूरी नजर रखेगा। चुनाव के बीच कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक है। हालांकि अभी अधिकारियों को केंद्र सरकार और कोरोना से जुड़ी सभी तरह की गाइडलाइंस भेजकर सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग बूथ में मोबाइल ले जाने की मनाही रहेगी। इसके अलावा चुनाव के दौरान किसी अधिकारी द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी पर भी आयोग नजर रखेगा। ऐसे अधिकारियों को किसी तरह से नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी नहीं बनेंगे बीएलओ
कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है। आयोग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) नहीं बनाया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है कि क्योंकि वह संक्रमण के दौरान अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक तरह से कर सकें।

कोरोना संक्रमितों को मिलेगी पोस्टल बैलेट सुविधा
कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पहली बार घरेलू एकांतवास में रखे गए संक्रमितों को पोस्टल बैलेट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डॉ. राजू ने बताया कि इसके साथ ही चुनाव में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और जिन दिव्यांगों में 40 प्रतिशत से ज्यादा डिसेबिलिटी है, उन्हें भी पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed