फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: CMO in Panchkula, 162 people including two doctors infected, one woman died

कोरोना : पंचकूला में सीएमओ, दो डॉक्टरों समेत 162 लोग संक्रमित, एक महिला ने दम तोड़ा

Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona: CMO in Panchkula, 162 people including two doctors infected, one woman died
पंचकूला। जिले में एक सीएमओ, दो महिला डॉक्टरों समेत 162 लोग मंगलवार को संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ, दो डॉक्टरों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रामपुर जंग की 47 वर्षीय एक महिला की भी कोरोना से मौत हो गई है। पंचकूला में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जिले के लोगों में फिर दहशत होने लगी है। सात माह बाद संक्रमण दोबारा इस आंकड़े तक पहुंचने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। डीसी महावीर कौशिक ने इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों और निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर कोविड बेड और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन पंचकूला मुक्ता कुमार के अनुसार सिविल अस्पताल की दो महिला डॉक्टर भी संक्रमित हो गई हैं। मंगलवार को मिले संक्रमितों में 94 मरीज पंचकूला जिले के हैं। इनमें 54 पुरुष और 40 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 254 पहुंच गया है। इनमें 234 होम आइसोलेटेड हैं, जबकि 20 अस्पतालों में दाखिल हैं। कोरोना से अब तक 382 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं विदेश से लौटने वालों की संख्या 2263 है। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने 2250 लोगों को चिह्नित कर लिया है। 13 यात्रियों की विभाग की तरफ से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन मुक्ता कुमार के अनुसार 3 जनवरी को 1830 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सबसे ज्यादा संक्रमित सेक्टर-20 से मिले हैं। इसके अलावा अमरावती इनक्लेव के दो, आईटीबीपी के तीन, गढ़ी कोटहा के एक, एमडीसी सेक्टर-4 के दो, एमडीसी सेक्टर-6 के दो, मोरनी के एक, सेक्टर-10 में चार, सेक्टर-11 में छह, सेक्टर-12 में तीन, सेक्टर-12ए में सात, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 में छह, सेक्टर-16 में 4, सेक्टर-15 में दो, सेक्टर-2 में तीन, सेक्टर-20 में 16, सेक्टर-21 में तीन, सेक्टर-25 में दो, सेक्टर-26 में एक, सेक्टर-27 में तीन, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-4 में तीन, सेक्टर-6 में छह, सेक्टर-9 में पांच, सेक्टर-8 में चार व सेक्टर-9 के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिस महिला की कोरोना से मौत हुई है, वह कैंसर से पीड़ित थी। उसने कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण भी नहीं करवाया था। इसकी पुष्टि डॉ. मनकीरत ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed