फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: A corona infected woman was found in Panchkula, CMO confirmed

कोरोना : पंचकूला में एक कोरोना संक्रमित महिला मिली, सीएमओ ने की पुष्टि

Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corona: A corona infected woman was found in Panchkula, CMO confirmed
पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-4 से 49 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंचकूला में 15 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में अब तक कुल 40553 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30844 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 379 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंचकूला में 2012 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 481277 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील की है कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed