फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Contract of 11 thousand contract workers of health department extended for three months

स्वास्थ्य महकमे के 11 हजार ठेका कर्मचारियों का अनुबंध तीन माह बढ़ा

Mon, 28 Sep 2020 11:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Contract of 11 thousand contract workers of health department extended for three months
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 11 हजार ठेका कर्मचारियों का अनुबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इनकी सेवाएं 30 सितंबर को खत्म हो रही थीं। अनुबंध बढ़ने से कोरोना योद्घा कहे जाने वाले डाक्टरों के स्पोर्टिंग स्टाफ सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, वार्ड कर्मचारी प्लम्बर, माली, लिफ्टमैन, इलेक्ट्रिशियन, चपरासी आदि की सेवाएं तीन महीने और जारी रहेंगी। मंगलवार को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा ने सभी सिविल सर्जन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने अनुबंध बढ़ाने का स्वागत करने के साथ ही अवधि एक साल के बजाय तीन महीने करने पर नाराजगी भी जताई है। उन्होंने कहा कि कोरोना में विभाग सहायक स्टाफ के ठेके को किस्तों में बढ़ रहा है। उन्होंने ठेका प्रथा खत्म कर ठेका कर्मचारियों को सीधा विभाग के रोल पर लेने, समान काम-समान वेतन और सेवा सुरक्षा देने की मांग की है। लांबा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 3200 सुरक्षा गार्ड को हटाकर होमगार्ड को लगाने और अन्य पदों पर तैनात ठेका कर्मचारियों को हटाकर नई निर्देशिका के अनुसार ने ठेका कर्मचारियों को लगाने का फैसला किया हुआ है। जिसका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व उससे संबंधित स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन विरोध कर रही हैं। ठेका कर्मचारियों ने 11 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री के अंबाला आवास पर प्रदर्शन करने का एलान किया हुआ है। जिस कारण ही इन ठेका कर्मचारियों को विभाग हटाने में सफल नहीं हो पा रहा। इसी वजह से विभाग ने तीसरी बार ठेका तीन महीने के लिए बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed