फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Continuous rains cause devastation in Morni area, roads broken and landslides increase difficulties

Panchkula News: लगातार बारिश से मोरनी क्षेत्र में तबाही, सड़कें टूटीं और भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें

Thu, 04 Sep 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Continuous rains cause devastation in Morni area, roads broken and landslides increase difficulties
मोरनी। मोरनी हिल्स में 72 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है। एक ओर जहां मोरनी से निकलने वाली घग्गर नदी रिकॉर्ड स्तर पर बह रही है, वहीं इसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। नदी-नालों के उफान के साथ-साथ पहाड़ी ढलानों से लगातार गिर रहे मलबे और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह सड़क धंसने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध नही हो पा रही है। सब्जियों से लेकर आम चीजों को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




मोरनी में बारिश से नुकसान

-मोरनी-नीमवाला मार्ग पर दो जगहों पर सड़क धंसी, यातायात बाधित
-मोरनी-टिक्कर ताल मार्ग पर करौ गांव के पास सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर बहा, यातायात ठप
-गढ़यों गांव में बड़े स्तर पर भूस्खलन से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर गिरे
- मोरनी-सम्राट रोड पर एक स्थान पर सड़क पूरी तरह से टूटी, मार्ग बंद।
-नालाघाट गांव के पास बने बूथ पर भी पहाड़ का मालवा गिरने से नुकसान



-भूडी गांव के पास भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा आने से रास्ता अवरुद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed