फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Consultant fee is Rs 245 and pace maker will have to pay Rs 11,333

Panchkula News: कंसल्टेंट फीस 245 तो पेस मेकर के देने होंगे 11,333 रुपये

Sun, 03 Nov 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Consultant fee is Rs 245 and pace maker will have to pay Rs 11,333
अभी कंसल्टेंट फीस 116 रुपये है, जबकि पेस मेकर के देने होते हैं 5989 रुपये
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय ने मंजूरी के लिए फाइल हेल्थ महानिदेशक को भेजी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में उपचार महंगा हो जाएगा। सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के रेट बढ़ने का असर मरीजों की जेबों पर पड़ेगा। नई नीति के अनुसार कंसल्टेंट फीस 116 से बढ़कर 250 रुपये होगा जबकि सर्वाधिक पेस मेकर फीस 5989 से बढ़कर 11,333 रुपये होगी। सीजीएचएस की दरों में इजाफा होने के बाद पीपीपी के तहत अस्पताल में चलने वाले हार्ट सेंटर प्रबंधन ने सिविल सर्जन कार्यालय को रेट रिवाइज करने का प्रस्ताव भेजा था। इसकी मंजूरी के लिए फाइल सिविल सर्जन कार्यालय से हेल्थ महानिदेशक कार्यालय को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही हार्ट सेंटर का कंसल्टेंट फीस, एनजियोग्राफी, एनजियोप्लास्टी, पेस मेकर, ईसीजी, एमआरआई के नए रेट लागू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा एमआरआई और सिटी स्कैन के दरों में भी इजाफा होगा।

कितना होगा सीजीएचएस रेट में इजाफा
पहले सीजीएचएस रेट 72540 रुपये था। अस्पताल के साथ हुए एमओयू के अनुसार 69 फीसदी डिस्काउंट के बाद पंचकूला के सिविल अस्पताल में मरीजों को 22,487 रुपये के हिसाब से चुकाना पड़ता है। अब नया सीजीएचएस रेट बढ़कर 78200 हो गया है। जिसमें 69 फीसदी डिस्काउंट के बाद मरीजों को 24,242 रुपये चुकाना होगा। अभी पंचकूला में सीजीएचएस रेट से सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन



हार्ट सेंटर में ऐसे होगा रेट रिवाइज
- कंसल्टेंट फीस 116 से बढ़कर 250 रुपये होगा
- पेस मेकर 5989 से बढ़कर 11,333 रुपये होगा
- एनजियोग्राफी 3209 से बढ़कर 3,484 रुपये होगा
- बिना स्टंट एनजियोप्लास्टी 22,487 से बढ़कर 24,282 रुपये होगा
- रूम चार्ज 750 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये हो जाएगा
- टीएमटी 360 रुपये से बढ़कर 665 रुपये होगा
- आईसीयू चार्ज 1500 से बढ़कर 1675 रुपये हो जाएगा



एमआरआई और सिटी स्कैन के दरों में भी होगा इजाफा
- स्पाइन का एमआरआई 1050 से बढ़कर 1820 रुपये
- सिटी हेड का एमआरआई 760 से बढ़कर 820 बढ़कर रुपये
- घुटनों के सभी ज्वाइंट की एमआरआई 2220 से बढ़कर 3640 रुपये होगी
- घुटनों के सिंगल ज्वाइंट की एमआरआई 2220 से बढ़कर 2730 रुपये होगी
- सिंगल एंकल की एमआरआई 5050 से बढ़कर 5050 रुपये होगी
- सभी एंकल की एमआरआई 5030 से बढ़कर 5210 रुपये होगी


हार्ट सेंटर के रेट को रिवाइज का करने का प्रस्ताव सेंटर प्रबंधन की तरफ से आया था। इसकी मंजूरी के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को फाइल भेजी गई है। -मुक्ता कुमार, सिविल सर्जन पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन



सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम का रेट बढ़ गया है। पहले ही पंचकूला के हार्ट सेंटर में सीजीएचएस से कम दरों पर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। अब रेट बढ़ने के बाद हार्ट सेंटर में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के रेट रिवाइज करने के लिए प्रस्ताव बनाकर अस्पताल प्रबंधन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही रेट रिवाइज कर दिया जाएगा। -सतीश कुमार, सेंटर हेड, हार्ट सेंटर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed