फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Consent will have to be given online before the exam, only after that the admit card will be issued

परीक्षा से पहले देनी होगी सहमति, तभी जारी होगा एडमिट कार्ड

Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Consent will have to be given online before the exam, only after that the admit card will be issued
चंडीगढ़। पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की लिखित परीक्षा से पहले हरियाणा कर्मचारी भर्ती चयन आयोग (एचएसएससी) ने नया नियम लागू कर दिया है। परीक्षा से पहले आवेदकों को आनलाइन अपनी सहमति देनी होगी, जो आवेदक हां कहेगा, उसका ही प्रवेश-पत्र जारी किया जाएगा। नहीं आप्शन भरने वाले या फिर कोई भी ऑप्शन नहीं देने वालों को प्रवेश-पत्र जारी नहीं होंगे। इसके लिए आयोग की ओर से 11 से 15 नवंबर के बीच पोर्टल पर लिंक दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 26 दिसंबर, 27 दिसंबर व 28 दिसंबर को दोनों सत्रों में ग्राम सचिव, रेवेन्यू पटवारी व नहरी पटवारी भर्ती का कॉमन पेपर लिया जाएगा। आयोग की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि काफी संख्या में युवाओं ने तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रखा। वहीं, सिपाही पुलिस से सबक लेते हुए आयोग ने नई व्यवस्था की है। सिपाही परीक्षा के लिए 8 लाख 39 हजार ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा देने के लिए केवल 3 लाख 77 हजार ही पहुंचे। ऐसे में आयोग की ओर से इन उम्मीदवारों के लिए पेपर तैयार कराए गए, जबकि उनके लिए व्यवस्था बनाने में भी अधिक खर्च हुआ। इस खर्च को कम करने और असल परीक्षा देने वालों की जानकारी लेने के लिए आयोग ने नया फैसला लिया है। पटवारी, नहरी पटवारी व ग्राम सचिव के लिए 10 लाख 30 हजार ने आवेदन किया हुआ है। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इस फैसले से उम्मीदवारों समेत आयोग को भी सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed