फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congressmen met the Power Minister to solve the problems of farmers, handed over the demand letter

किसानों की समस्या के समाधान के लिए बिजली मंत्री से मिले कांग्रेसी, सौंपा मांगपत्र

Sun, 13 Jun 2021 01:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Congressmen met the Power Minister to solve the problems of farmers, handed over the demand letter
पंचकूला। बिजली से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने बताया कि वर्ष 2014 से ट्यूबवेल कनेक्शन से संबंधित 84537 आवेदन लंबित पड़े हैं। बिजली कनेक्शन देने के लिए विशेष नीति बनाई जाए। किसानों को खुले बाजार से स्वयं के सबमर्सिबल पंप खरीदने की अनुमति देने मांग की। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने कहा कि 1 मई 2021 को हरियाणा में बिजली कंपनियों द्वारा नलकूप कनेक्शन उपलब्ध कराने की नई नीति जारी की गई। इसके अनुसार यदि किसान की भूमि कैनाल कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आती है तो उन्हें कोई ट्यूबवेल कनेक्शन आवंटित नहीं किया जाएगा। इसके अनुसार अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह और गुरुग्राम में कोई भी नलकूप कनेक्शन स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इन जिलों में 80-90 फीसदी क्षेत्रफल नहर सिंचाई के फ्लो या लिफ्ट कमांड क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन एडवोकेट विजय बंसल, रविंद्र रावल, पार्षद सलीम खान, हेमंत किंगर, डॉ. रामप्रसाद, पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी, अमन दत्त शर्मा दीपांशु बंसल, प्रियंका हुड्डा, मुदिता शर्मा, सुषमा खन्ना, बहादुर राणा, मेहंद्र राणा, इंद्र फौजी, साहिब सिंह, सुभाष फौजी, जसमेर सिंह, रविंद्र रिहौड, रणदीप, दविंदर शर्मा, ओमवीर, निपुण हुड्डा, अनवर हुसैन, राजीव भुक्कल, सुनील सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed