फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress will give tickets only to hard working women: Deepak Babaria

मेहनत करने वाली महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस : दीपक बाबरिया

Sun, 30 Jun 2024 04:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Congress will give tickets only to hard working women: Deepak Babaria
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नारी न्याय चौपाल, शहरी व पंचायती निकाय चौपाल और झुग्गी बस्ती पुनर्वास न्याय व बुनियादी मानवीय सुविधाएं न्याय चौपाल के सौजन्य से शनिवार को इंद्रधनुष आडिटोरियम में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक को हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, घाेषणा पत्र कमेटी की चेयरपर्सन गीता भुक्कल और महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने संबोधित किया। खचाखच भरे इंद्रधनुष आडिटोरियम में दीपक बाबरिया ने महिला कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मेहनत करने वाली महिलाओं को ही टिकट देगी।
दीपक बाबरिया ने बताया कि कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में 25-30 अलग-अलग विषय बनाए गए हैं। महिलाओं से संबंधित कई विषयों को मेनिफेस्टो में शामिल किया गया है। मेनिफेस्टो की प्रक्रिया लोगों में कैसे ले जा सकते हैं, इसको लेकर बैठक में विचार किया गया। सभी महिलाओं से मेनिफेस्टो में शामिल करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का शस्त्र जुमलेबाजी है। भाजपा केवल वादे करती है, उनको पूरा नहीं करती है। चाहे कालाधन वापस लाने हो या महंगाई की मार को कम करने का। बीजेपी ने चुनाव के दौरान यूपी में 450 में सिलिंडर देने की बात कही थी। लेकिन चुनाव के बाद सिलिंडर के दामों पर कोई चर्चा नहीं की, लेकिन कांग्रेस के लिए चुनावी वादे गीता, बाइबल और कुरान की तरह है। हम सभी वादों को गंभीरता से लागू करते हैं और इसके लिए लोगों से परामर्श करते हैं।
विज्ञापन

दीपक बाबरिया ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा सीटों पर टिकट बंटवारा सर्वे, वर्करों और स्थानीय समीकरणों के आधार पर किया जाएगा। इसी के साथ सामाजिक तौर पर वंचित व पिछड़ों और 36 बिरादरी के समीकरण को भी ध्यान में रखकर टिकटों का बंटवारा होगा। बाबरिया ने कहा कि जुलाई माह के पहले सप्ताह में हरियाणा कांग्रेस का संगठन तैयार होगा। कांग्रेस पार्टी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी और 75 से ज्यादा सीटों पर विधानसभा में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed