फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress leaders fighting for CM post are sad for the state: Bhagwant Mann

कांग्रेस नेताओं का सीएम पद के लिए लड़ना राज्य के लिए दुखद: भगवंत मान

Mon, 01 Mar 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders fighting for CM post are sad for the state: Bhagwant Mann
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस में यह खींचतान राज्य के लिए दुखद है। कांग्रेस अब तक सत्ता का सुख पाने के लिए ही लड़ रही है। पार्टी को पंजाब के विकास और यहां के लोगों की परवाह नहीं है। पार्टी और सरकार की इन नीतियों को पंजाब के लोग समझ गए हैं, 2022 के चुनाव में जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय से रविवार को जारी बयान में मान ने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता के लिए लड़ रही है। कांग्रेस के नेताओं को लोगों की परवाह नहीं है। पंजाब के कांग्रेस नेताओं के बाद अब राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेताओं ने भी पार्टी हाईकमान के खिलाफ आवाज उठाई है, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस एक झूठी पार्टी है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में असमर्थ पार्टी है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए पिछले कई दिन से आपस में लड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने घोषणा की कि कैप्टन अमरिंदर सिंह 2022 के चुनाव में पार्टी के सीएम चेहरा होंगे, दूसरी ओर उनके विरोधी गुट के नेता कह रहे हैं कि पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा। कांग्रेस पार्टी आपसी लड़ाई में व्यस्त है। उन्हें पंजाब के लोगों की कोई परवाह नहीं है और वे केवल सत्ता के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा में और जनता के दरबार में कैप्टन की सरकार के इस खराब प्रदर्शन को उजागर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed