फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress holds candle march in protest against NEET paper leak.

Panchkula News: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

Sun, 12 Jul 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congress holds candle march in protest against NEET paper leak.
छात्रों को श्रद्धांजलि देकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से अंबेडकर चौक तक हरियाणा कांग्रेस की ओर से नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े मृतक छात्रों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए।
मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
संजय दत्त ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने में विफल रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही पेपर लीक से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस विद्यार्थियों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज को हरियाणा के गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल मार्च में सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक चंद्रमोहन, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं विधायक चौधरी अकरम खान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, परमिंदर सिंह परी, बृजलाल बहाबलपुरिया, एनएसयूआई हरियाणा अध्यक्ष अविनाश यादव, सुधा भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह बूरा, दलवीर वाल्मीकि, राजेश कोना, रणधीर सिंह राणा, राकेश सोंधी, आर.के. कक्कड़, अनूप सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed