फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress engaged in persuading the rebels in Adampur

आदमपुर में बागियों को मनाने में जुटी कांग्रेस

Fri, 21 Oct 2022 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Congress engaged in persuading the rebels in Adampur
चंडीगढ़। आदमपुर की अपनी परंपरागत सीट बचाने के लिए कांगेस पूरी ताकत लगा रही है। टिकट न मिलने से नाराज और बागी तेवर अपनाये नेताओं को मनाने की कोशिश शुरू हो गई है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खुद मान मनोव्वल की कमान संभाली है।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी का विरोध कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी वीर सिंह दलाल के घर पहुंचकर उनसे व बेटे राकेश दलाल इत्यादि से नाराजगी का कारण जाना। टिकट आवंटन को लेकर पूरी स्थिति साफ करते हुए उन्होंने जेपी के लिए समर्थन मांगा। वह जानते थे कि धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ भी दलाल परिवार का अच्छा तालमेल है। इसलिए उनका विरोध में खड़े होना उचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

वीर सिंह ने दीपेंद्र को कहा कि वह 36 बिरादरी के अपने सभी समर्थकों से रायशुमारी कर अंतिम फैसला लेंगे। चार दिन पहले ही समर्थकों के साथ बैठक कर वह जेपी को वोट न देने की अपील कर चुके हैं। जैसा समर्थक कहेंगे, वैसे आगे बढ़ेंगे। समर्थकों की भावनाओं से आपको अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफा नुकसान भांपकर शुरू हुआ डैमेज कंट्रोल
वीर सिंह की बैठक में समर्थकों का अच्छा जमावड़ा था, जिसे देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व पूरा नफा नुकसान भांप गया। जेपी के समीकरण न गड़बड़ाए, इसलिए पार्टी ने डैमेज कंट्रोल शुरू किया है। दीपेंद्र टिकट के अन्य दावेदारों की भी नाराजगी दूर करने का काम कर रहे हैं।

प्रदीप बेनीवाल पर आढ़तियों का दबाव
भजनलाल परिवार के बेहद करीबी रहे प्रदीप बेनीवाल भले कांग्रेस में आ चुके हैं, लेकिन उन पर बिश्नोई समाज के आढ़तियों का काफी दबाव है। वे उन्हें भव्य का साथ देने के लिए कह रहे हैं। उनके सामने अजीब स्थिति है, क्योंकि आढ़त का काम प्रदीप को मंडी में करना है, और राजनीति कांग्रेस में। ऐसे में उपचुनाव में उनकी भूमिका पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed