फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress again gambled on Chandramohan from Panchkula, will file nomination today

Panchkula News: कांग्रेस ने पंचकूला से चंद्रमोहन पर फिर खेला दांव, आज दाखिल करेंगे नामांकन

Thu, 12 Sep 2024 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Congress again gambled on Chandramohan from Panchkula, will file nomination today
2019 में चंद्रमोहन पंचकूला सीट पर हुए मुकाबले में ज्ञानचंद गुप्ता से 5000 से अधिक वोटों से हार गए थे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में पंचकूला से ताल ठोकेंगे। वह वीरवार को पंचकूला एसडीएम ऑफिस में नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि 2019 में चंद्रमोहन पंचकूला सीट पर हुए मुकाबले में ज्ञानचंद गुप्ता से 5000 से अधिक वोटों से हार गए थे। अब एक बार फिर कांग्रेस ने चंद्रमोहन पर दांव खेला है। इसके लिए बाकायदा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। सुबह 9.30 बजे वह अपने निवास स्थान से सेक्टर -1 पंचकूला से एसडीएम ऑफिस जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई का पारिवारिक व व्यक्तिगत राजनीतिक सफर हरियाणा के किसी भी मंत्री या नेता से कम नहीं हैं। चंद्रमोहन पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ - साथ कालका से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने पंचकूला से संभावित प्रत्याशियों को नजरअंदाज कर चंद्रमोहन पर दांव खेला है। चंद्रमोहन कांग्रेस नेताओं के साथ व्यक्तिगत तालमेल कर गुटबाजी को हावी होने से कितना रोक सकेंगे, यह वक्त ही बताएगा। चंद्रमोहन ने 1993 में पहला उपचुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2000 और 2005 में भी चंद्रमोहन कांग्रेस के टिकट पर कालका सीट से चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2009 और 2014 में उन्हें मौका नहीं मिला। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने 2019 में उन्हें टिकट दी। जिसमें वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद अब 2024 में उन पर भरोसा करते हुए फिर से टिकट दिया गया है। चंद्रमोहन के राजनैतिक सचिव दीवान हेमंत किंगर ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के लिए सभी पदाधिकारी, पूर्व पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंचेंगे।


लिस्ट आने से पहले ही नेताओं ने की टिकट की पुष्टि
कांग्रेस हाईकमान ने भले ही प्रत्याशियों की लिस्ट देर रात जारी की। इससे पहले ही प्रत्याशियों ने टिकट की पुष्टि कर दी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में पंचकूला विधानसभा से चंद्रमोहन को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। दीवान हेमंत किंगर ने बताया कि इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा। इस बार चंद्रमोहन को बीजेपी को हराने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed