{"_id":"62cdd70476eb1c7b16704a46","slug":"complaints-about-single-use-plastic-can-be-filed-online-panchkula-news-pkl4563875155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में आनलाइन दर्ज करवा सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में आनलाइन दर्ज करवा सकेंगे शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नागरिकों की शिकायत दर्ज करने के लिए मंगलवार को सिटीजन मोबाइल एप फॉर कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया।
निकाय मंत्री ने कहा कि नागरिक इस मोबाइल एप को अपलोड कर शहरों में प्लास्टिक वेस्ट को जलाने, प्लास्टिक कचरा पड़ा होने, निर्माण, वितरण, स्टॉक, बिक्री एवं उपयोग आदि की शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। मोबाइल पर यह एप परिवार पहचान पत्र की आईडी से खुलेगा और मोबाइल पर ओटीपी आएगा। शिकायत दर्ज होते ही नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं, नगर निगमों के सुपरवाइजर के पास पहुंच जाएगी। शिकायत को गूगल मेप से जोड़ा गया है, जिससे उस स्थान की जानकारी भी मिलेगी जहां से शिकायत की गई है।
निकायों के सुपरवाइजर मौके पर पहुंच कर ऑनलाइन चालान कर शिकायत का निपटान सुनिश्चित करेंगे। चालान की राशि का भुगतान भी ऑनलाइन, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, फोन पे आदि के माध्यम से किया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने मोबाइल में इस एप को अपलोड करें और शिकायत अवश्य दर्ज करवाएं ताकि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सके।