फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complaint to the police on insects coming out in mid-day meal

मिड डे मील में कीड़े निकलने पर पुलिस को शिकायत

Sun, 21 Feb 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Complaint to the police on insects coming out in mid-day meal
पंचकूला। सेक्टर - 17 के सरकारी स्कूल में मिड डे मील में कीड़े निकलने के बाद अभिभावकों ने रोष जताया और पुलिस को शिकायत दी है। अभिभावकों ने मिड डे मील में निकले कीड़ों की भी बकायदा वीडियो भी बनाई है, जिसमें स्पष्ट तौर पर कीड़े चलते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि इस तरह का खाना बच्चों को देना गलत है और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। अभिभावक नरेंद्र चावरिया ने बताया कि गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-17 से मुझे सूचना आई थी कि अपने बच्चे का मिड-डे-मील ले जाना। जब उन्होंने राशन दिया तो उसमें कीड़े चल रहे थे। इसके बारे में मैंने स्कूल के इंचार्ज को सूचना दी और स्टाफ से भी जानकारी लेनी चाही तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ठेकेदार का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए, क्योंकि वह छोटे बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक राशन में गड़बड़ी कर रहा है और इस तरह से कीड़ों वाला खाना देने से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक
राजीव कॉलोनी निवासी पारसनाथ मौर्य ने बताया कि सेक्टर -17 के सरकारी स्कूल में बच्चों को खाने के लिए जो राशन दिया जा रहा है। इसमें लगातार कीड़े निकलने की सूचना आती रही है। छोटे बच्चों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। बार-बार जानकारी देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर, ठेकेदार, स्कूल इंचार्ज सभी पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed