{"_id":"578be8604f1c1b624fc4b6e5","slug":"community-center-in-sector-38-governor-kaptan-singh-solanki-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 38 को मिला सामुदायिक केंद्र, गवर्नर ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 38 को मिला सामुदायिक केंद्र, गवर्नर ने किया उद्घाटन
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
कप्तान सिंह सोलंकी, गवर्नर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-38 वेस्ट में नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य रविवार को शुरू कर दिया गया। पंजाब व हरियाणा के गवर्नर एवं प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने इसका शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रशासक ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर को केरोसिन फ्री बनाने की काफी प्रशंसा की है।
उन्होंने कहा कि अब प्रशासन शहर को जल्द ही स्लम फ्री कर देगा, इसके बाद अपराध मुक्त करने पर जोर दिया जाएगा। प्रशासक ने कहा कि शहर के सामुदायिक केंद्र लोगों को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के भी मौके देते हैं। जहां पर लोग इकट्ठे होकर सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।
इस मौके पर मेयर अरुण सूद ने कहा कि नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण 43554 (करीब एक एकड़) स्क्वेयर फुट में होगा। इसके निर्माण पर 476.74 लाख रुपये का खर्चा आएगा। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक केंद्र की क्षमता 550 लोगों की है। इतने लोग एक समारोह में यहां पर इकट्ठे हो पाएंगे। जबकि इतने लोगों के लिए वाहनों की पार्किंग भी बनाई जाएगी। इस सामुदायिक केंद्र में दो हॉल का निर्माण किया जाएगा, इसमें ई-संपर्क सेंटर अलग से बनाया जाएगा। जिम के अलावा इंडोर गेम्स के लिए अलग से सुविधा होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव प्रेम कौशिक, भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
सेक्टर-37 के सामुदायिक केंद्र का निर्माण पिछले सप्ताह हुआ शुरू
मेयर अरुण सूद ने बीते सप्ताह सेक्टर-37 के सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इसका शिलान्यास सांसद किरण खेर ने किया था। यह दोनों सामुदायिक केंद्र मेयर अरुण सूद के वार्ड में ही शामिल हैं।