फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Committee of 6 senior officers will check corruption.

हरियाणा : भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी वरिष्ठ अफसरों की समिति, मंडल स्तर पर विजिलेंस की छह नई इकाइयां गठित

Fri, 25 Mar 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Committee of 6 senior officers will check corruption.
चंडीगढ़। हरियाणा में छह वरिष्ठ अफसरों की समिति भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। मंडल स्तर पर हरियाणा विजिलेंस की छह नई इकाइयां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना के बाद मुख्यमंत्री ने वीरवार को पहली बार डीसी-एसपी के साथ यहां हरियाणा निवास में सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर और अधिक प्रभावी ढंग से नकेल कसने के लिए सरकार ने पहली बार उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। सदस्यों में वित्तायुक्त राजस्व, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) व महानिदेशक स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को शामिल किया गया है। भ्रष्टाचार की शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द करने के लिए समिति की हर महीने बैठक होगी।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना की वजह से प्रदेशभर के डीसी, एसपी के साथ व्यक्तिगत तौर पर कोई बैठक नहीं हो पाई थी। दो वर्ष के बाद यह बैठक आयोजित की गई है। इस कड़ी में यह 16वीं बैठक है। इसमें मुख्य रूप से हाल ही में पेश किए गए बजट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। भ्रष्टाचार पर कैसे रोक लगाई जाए, इस विषय पर भी विचार किया गया। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का विकेंद्रीकरण करने जा रहे हैं। मंडल स्तर पर बनने वाली विजिलेंस की छह नई इकाइयों की अभियोजन स्वीकृति मंडलायुक्त के पास रहेगी। भ्रष्टाचार आज गहराई तक घुस चुका है, पहले लोग इसे उजागर नहीं करते थे, लेकिन हमने इसे पकड़ने का काम किया है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि भ्रष्टाचार करने वालों के मन में भय का माहौल बने। इसके लिए सरकार ने आनलाइन सिस्टम तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों की जांच करेंगी इकाइयां
छह मंडल स्तरीय इकाइयों का मुख्य कार्य ग्रुप बी, सी व डी श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध मिली एक करोड़ रुपये राशि तक की शिकायतों की जांच करने की जिम्मेदारी होगी। ग्रुप-ए श्रेणी के कर्मचारियों व एक करोड़ से अधिक राशि की शिकायतों की जांच स्टेट विजिलेंस ब्यूरो पहले की तरह करता रहेगा। एडीसी की अध्यक्षता में पहले ही जिला विजिलेंस टीम कार्यरत हैं। सरकार ने इन्हें भी मजबूत किया है। पिछले दो महीनों में इनके पास भी 98 शिकायतें आई हैं, जिनकी जांच जारी है।
मुख्यमंत्री ने चाणक्य की कहानी का उदाहरण दिया
मुख्यमंत्री ने चरित्र निर्माण के लिए चाणक्य से जुड़ी ‘लैंप नेशनल ट्रेजरी’ कहानी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि एक बार चाणक्य लैंप की रोशनी में सरकारी काम कर रहे थे। अचानक उनसे मिलने के लिए एक दोस्त आ गया। चाणक्य ने उन्हें रुकने के लिए कहा, थोड़ी देर बाद चाणक्य ने अपना वह लैंप बुझा दिया और दूसरा लैंप जलाकर अपने दोस्त से बातचीत शुरू कर दी। यह देख दोस्त ने लैंप बुझाने का कारण पूछा, तो उन्होंने कहा कि पहले मैं सरकारी खजाने के तेल से जल रहे लैंप में सरकारी काम कर रहा था। अब आपसे मेरी मुलाकात व्यक्तिगत है, इसलिए मैंने अपना लैंप जलाया है, जिसमें मेरे निजी कोष से खरीदा गया तेल इस्तेमाल हो रहा है। आज हमें ऐसे राष्ट्रीय चरित्र की जरूरत है, जिनसे पूरा देश प्रेरणा ले सके। नया विभाग मानव संसाधन (एचआर) मुख्यमंत्री के पास रहेगा। फिलहाल इसका सचिव आईएएस चंद्रशेखर खरे को बनाया गया है।

30 मार्च से लोन देने का चरण होगा शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की आय बढ़ाने के लिए आरंभ किए गए अत्योदय रोजगार मेलों के दो चरण पूरे हो चुके हैं। इनके लाभार्थियों को 30 मार्च से लोन देने का चरण शुरू होगा। अभी तक एक लाख 42 हजार परिवार इन मेलों में पहुंचे हैं, जिनमें से 82 हजार परिवारों के आवेदन सत्यापित किए गए हैं। भविष्य में भी यह प्रक्रिाया जारी रहेगी। अंत्योदय मेलों का मई में तीसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed