{"_id":"65f20d406322e8ee9e057007","slug":"cms-wife-came-to-meet-banto-kataria-congratulated-him-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7298-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बंतो कटारिया से मिलने पहुंचीं सीएम की पत्नी, दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बंतो कटारिया से मिलने पहुंचीं सीएम की पत्नी, दी बधाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अंबाला संसदीय सीट से दिवंगत पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट मिलने की घोषणा होते ही बुधवार शाम को एमडीसी सेक्टर-4 स्थित कटारिया कुंज में बधाई देने वालों का तांता लग गया। बंतो कटारिया से मिलने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी उनके आवास पर बधाई देने पहुंचीं। सीएम की पत्नी सुमन सैनी ने कहा कि मुझे आज भी वह दिन याद हैं जब हम लोकसभा में एक साथ रतनलाल कटारिया के साथ जाया करते थे।
इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जो सपना रतनलाल कटारिया ने जनता के विकास का देखा था, उसे जीतने के बाद जरूर पूरा करूंगी। सभी प्रोजेक्ट जो उनके द्वारा लोगों को सौगात के तौर पर दिए जाने थे। उन्हें जनता की सेवा के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि अंबाला लोकसभा की सीट समेत पर हरियाणा में बीजेपी सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। बंतो कटारिया को टिकट मिलने के बाद पंचकूला, अंबाला के बीजेपी कार्यकर्ता बंतो कटारिया से मिले और उन्हें नई पारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंबाला की पूरी जनता हमारा सहयोग करेगी, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अंबाला से हैं।
भाजपा की पकड़ विपक्षियों से हुई मजबूत
अंबाला संसदीय क्षेत्र से जिस तरह से बीजेपी ने बंतो कटारिया को अंबाला से सांसद पद का उम्मीदवार बनाया है। वही विपक्षी पार्टी की ओर से अभी तक उम्मीदवार नहीं चुने गए हैं। अभी तक कांग्रेस ने अपने संगठन से प्रत्याशी तय नहीं किया है। इस मौके पर सुमन सैनी ने रतनलाल का जिक्र कर कहा कि अगर वह होते तो बंतो कटारिया को टिकट मिलने पर ढोल बजाते। रतनलाल कटारिया को इस मौके पर बंतो कटारिया याद कर बार बार भावुक हो गईं। । इस मौके पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, यमुनानगर के महापौर मदन चौहान, पंचकूला भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रमणीक मान और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।