फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM will decide on giving basic salary to guest teachers, lump sum amount at the time of retirement

गेस्ट टीचर्स को मूल वेतन, सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त राशि देने पर

Tue, 04 Jan 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
CM will decide on giving basic salary to guest teachers, lump sum amount at the time of retirement
चंडीगढ़। हरियाणा के 13500 से अधिक गेस्ट टीचर्स को नियमित शिक्षकों की तरह मूल वेतन और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि देने का निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल लेंगे। गेस्ट के पद खाली न मानने का फैसला भी शिक्षा मंत्री कंवर पाल और विभाग के उच्च अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पर ही छोड़ दिया है। बुधवार को गेस्ट टीचर्स की मुख्यमंत्री से बैठक हो सकती है। सोमवार शाम गेस्ट टीचर्स संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा मंत्री व अधिकारियों के साथ दो घंटे वार्ता हुई।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा मंत्री, एसीएस स्कूल शिक्षा डॉ महावीर सिंह, निदेशक सेकेंडरी जे. गणेशन व निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह के साथ प्रतिनिधिमंडल की सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से बैठक के बाद ही सेवा नियम लागू होंगे। इनमें कैशलेस मेडिकल सुविधा 5 लाख तक, ईपीएफ, एनपीएस, महिला व पुरुष शिक्षकों को 20 आकस्मिक अवकाश, 10 अर्जित अवकाश, शिक्षा भत्ता,1000 मेडिकल भत्ता, मातृत्व-पितृत्व अवकाश, जीआईएस खाता, सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा जॉइनिंग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मोरनी और मेवात के लिए अतिरिक्त 10 हजार मिलेंगे
मोरनी व मेवात में अपनी मर्जी से जॉइन करने वाले अतिथि शिक्षकों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त राशि मिलेगी। अभी तक एनीव्हेयर श्रेणी में ही मोरनी व मेवात जाने वालों को ही यह राशि मिलती थी। शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में संघर्ष समिति की प्रदेशाध्यक्ष मैना यादव, प्रदेश महासचिव पारस शर्मा, राज्य मीडिया प्रभारी राधाकृष्ण, रोहतक मंडल प्रधान कर्मवीर जागलान, पानीपत जिला प्रधान राजेश मलिक, राज्य उपाध्यक्ष प्रदीप बतान, जिला प्रधान कैथल सुशील ढुल व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव चंदाखे?ी उपस्थित रहे। इस समय गेस्ट टीचर्स अपनी मांगों को लेकर यमुनानगर में धरनारत हैं। पारस शर्मा ने बताया कि उनकी मांगों से जु?े पत्र 15 दिन में जारी होंगे। तब तक छोटा धरना चलता रहेगा। हाईवे को खाली कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed