{"_id":"606c8d9d8ebc3ee64703bdb8","slug":"cm-strict-on-not-being-able-to-start-online-transfers-in-departments-with-300-cadre-posts-panchkula-news-pkl409494823","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 कैडर पदों वाले विभागों में ऑनलाइन तबादले शुरू न होने पर सीएम सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 कैडर पदों वाले विभागों में ऑनलाइन तबादले शुरू न होने पर सीएम सख्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब हर विभाग में 300 कैडर पदों वाले विभागों में ऑनलाइन तबादले होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन विभागों में अभी तक ऑनलाइन तबादला नीति लागू न होने पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। योजना लागू करने के लिए सभी विभागों को 30 अप्रैल तक जरूरी व्यवस्थाएं करनी होंगी। साथ ही 15 अप्रैल तक तबादलों से जुड़ी जानकारी मुख्य सचिव को भेजना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें योजना को लागू करने के लिए अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से अभी तक ऑनलाइन तबादले शुरू न होने का कारण भी पूछा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में ऑनलाइन तबादला नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी जिला काडर में भर्ती हुआ है और वह दूसरे जिले में जाना चाहता है तो उसका विकल्प भी कर्मचारियों को मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने 300 कैडर पदों वाले विभागों में अभी तक ऑनलाइन तबादला नीति शुरू नहीं होने पर नाराजगी भी जाहिर की। इस महीने में विभागों को तबादला नीति हर हाल में सिरे चढ़ानी ही होगी। इस मौके पर मुख्य सचिव विजय वर्धन, डीजीपी मनोज यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू, पीके दास, एसएन रॉय, महावीर सिंह, वी. राजाशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉक्टर अमित अग्रवाल, योगेंद्र चौधरी, उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।