फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Manohar Lal said - Historical place Agroha will be developed on the lines of Rakhigarhi.

Panchkula News: सीएम मनोहर लाल बोले- राखीगढ़ी की तर्ज पर विकसित होगा ऐतिहासिक स्थल अग्रोहा

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal said - Historical place Agroha will be developed on the lines of Rakhigarhi.
पंचकूला। राखीगढ़ी की तर्ज पर हिसार का ऐतिहासिक स्थल अग्रोहा विकसित होगा। केंद्र सरकार ने अग्रोहा पुरातात्विक स्थल एवं निकटवर्ती क्षेत्र का समग्र विकास राखीगढ़ी मॉडल के अनुसार एमओयू के माध्यम से करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। हरियाणा में अग्रोहा धाम के ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल पर एक प्रतिष्ठित संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। वह प्रथम नवरात्र के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए कहा कि अग्रोहा के पुरातात्विक स्थल को महाराजा अग्रसेन की राजधानी माना जाता है। इस स्थल के विकसित होने से ना केवल आस्था का यह केंद्र विश्व में अपनी पहचान बनाएगा, बल्कि यह स्थल पर्यटन के रूप में भी विख्यात होगा। उन्होंने कहा कि हम राज्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के अपने व्यापक प्रयासों के तहत अग्रोहा पुरातत्व स्थल संग्रहालय के विकास में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। हम स्वर्णिम अतीत पर भविष्य की नींव को खड़ी करने लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार संभावित क्षेत्रों में करवाएगी जीपीआर सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री ने बताया कि अग्रोहा पुरातत्व स्थल की खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। खुदाई शुरू करने से पहले, राज्य सरकार द्वारा संभावित क्षेत्रों में जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके बाद एएसआई और हरियाणा सरकार के बीच ज्वाइंट एमओयू होगा।
विज्ञापन



सीएम ने केंद्र से किया था आग्रह
हिसार जिले में केंद्रीय संरक्षित स्थल अग्रोहा में उत्खनन के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी को अगस्त माह में पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने इच्छा जताई थी कि हरियाणा सरकार प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर अग्रोहा, तहसील आदमपुर, जिला हिसार में पुरातात्विक विरासत को उजागर करना चाहती है ताकि राज्य के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़े। उन्होंने इस स्थल को हरियाणा में एक भव्य विरासत स्थल में बदलने और पुरातत्व स्थल संग्रहालय की स्थापना के लिए एक परियोजना शुरू करने का भी अनुरोध किया है। खुदाई के दौरान अग्रोहा जनपद (गणराज्य) के सिक्कों की खोज और महाभारत सहित प्राचीन साहित्य में इसका प्राचीन नाम अग्रडोका का आना इसके गणतंत्र का मुख्यालय होने के पर्याप्त प्रमाण है। अग्रोहा शहर तक्षशिला और मथुरा के बीच प्राचीन व्यापार मार्ग पर स्थित था और इसलिए यह वाणिज्य और राजनीतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बना रहा। पहले की खुदाई से इस स्थल की क्षमता साबित हुई है और करीब चौथी शताब्दी से लेकर चौदहवीं शताब्दी ईस्वी तक की पांच अलग-अलग सांस्कृतिक अवधियों का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



100 से अधिक पुरातत्व स्थलों की पहचान की गई
हरियाणा में 100 से अधिक पुरातत्व स्थलों की पहचान की गई है। इन्हें केंद्र व राज्य सरकार मिलकर विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राखीगढी की विरासत को संरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगभग 23 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उसी प्रकार अग्रोहा के लिए भी वित्तपोषण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार भी पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध करवाएगी।


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक असीम गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed