{"_id":"618ad56fee3069073f78bd0d","slug":"cm-manohar-lal-said-contribute-in-taking-the-schemes-to-the-eligible-person-pkl-office-news-pkl4325039116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल बोले- योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में दें योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल बोले- योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में दें योगदान
विज्ञापन
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूतपूर्व सैनिकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह समाजसेवा के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में योगदान दें। वह मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ रूबरू हुए।
पंचकूला में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए जिला सचिवालय के सभागार में विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और भूतपूर्व सैनिकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मनोहर लाल के संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भूतपूर्व सैनिकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देश व प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में भूतपूर्व सैनिकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव सार्थक सिद्ध हो सकता है।
ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं इच्छुक
ऐसे भूतपूर्व सैनिक व सेवानिवृत्त कर्मचारी जो निस्वार्थ भाव से गरीब कल्याण के विभिन्न कार्यों में राज्य सरकार के सहभागी बनना चाहते हैं वे ऑनलाइन पोर्टल samarpan.haryana.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस पोर्टल पर विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है, जिनका चयन कर वे समाजसेवा में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिवार पहचान पत्र बनाने का आग्रह किया, ताकि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें। पंचकूला जिला सचिवालय के सभागार मे उपस्थित ब्रिगेडियर सरजीत सिंह ने इस अनूठी योजना की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड के कार्यों की भी सराहना की।