फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM issued instructions to prevent infection by video conferencing

संक्रमण से बचाव के लिए सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जारी किए निर्देश

Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
CM issued instructions to prevent infection by video conferencing
मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करते एडीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आमजन मास्क पहने। सामाजिक दूरी के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करें और भीड़ में शामिल होने से बचें। सीएम वीरवार को चंडीगढ़ में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 और टीकाकरण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त मोहमद इमरान रजा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अवगत कराया कि पंचकूला में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा पंचकूला में 65 माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रतिदिन 2000 से 2500 लोगों की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिले में दिन-रात के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि जिले में नाइट कर्फ्यू की पालना कड़ाई से करवाई जा रही है। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम रिचा राठी, नगराधीश सिमरनजीत कौर, सीएमओ डॉ. जसजीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed