फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Flying Squad raids Tehsil office, examines registry records

Panchkula News: तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, रजिस्ट्री रिकॉर्ड खंगाले

Fri, 10 Oct 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raids Tehsil office, examines registry records
पंचकूला। सेक्टर-1 के डीसी ऑफिस परिसर के पंचकूला तहसील कार्यालय में वीरवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। सुबह करीब 10 बजे पहुंची पांच सदस्यीय टीम ने रजिस्ट्री रिकॉर्ड, फाइलों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कर्मचारियों से पूछताछ की गई और तहसीलदार सुरेश कुमार से रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से दफ्तर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। टीम ने कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर की जांच की जिसमें अधिकांश कर्मचारी समय पर मौजूद मिले। इसके अलावा राइट टू सर्विस एक्ट के तहत दी जा रही सेवाओं, कोर्ट केसों की प्रगति और म्यूटेशन मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed