फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM conducted political investigation to make SAD a victim : Majithia

शिअद को शिकार बनाने के लिए सीएम ने कराई सियासी जांच: मजीठिया

Tue, 27 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
CM conducted political investigation to make SAD a victim : Majithia
बहिबल और बेअदबी मामले में शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफे की मांग की है। शिअद नेता और विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि शिअद को शिकार बनाने के लिए पूरे मामले की मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों ने सियासी जांच कराई है। मामले की जांच कर रहे पूर्व आईजी को बचाने में कांग्रेस के इस कार्य में आप नेता हरपाल सिंह चीमा भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिअद मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में मजीठिया ने कहा कि कहा कि इस मामले में चार्जशीट तैयार करने के लिए बैठक करने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिदंर रंधावा, तृप्त बाजवा, कुशलदीप सिह ढिल्लों शामिल हैं। मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्रियों को जहां तुरंत कागजात लगाने चाहिए, वहीं मामले पर राजनीति करने वाले सभी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मजीठिया ने कहा कि पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप को मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने चुना था। उन्होंने कहा कि जब यह एसआईटी बनाई गई तब नवजोत सिद्धू गठबंधन का हिस्सा थे और नवजोत कौर सिद्धू मुख्य संसदीय सचिव थीं। इसके बावजूद वे अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। मजीठिया ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल चीमा भी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि शिरोमणि अकाली दल को निशाना बनाया जा सके और साथ ही हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद, पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आप ने एसआईटी से पुलिस अधिकारी के तबादले की समीक्षा की मांग के लिए अप्रैल 2019 में चुनाव आयोग से भी संपर्क करके पूर्व आईजी के बचाव के लिए कांग्रेस के साथ मिलीभगत की थी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा और चरनजीत सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

दोनों पार्टियों का गुरु ने किया पर्दाफाश
मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस और आप की साजिश को गुरु जी ने उजागर कर दिया है। इन पार्टियों ने गुरु के नाम पर राजनीति की और यह गुरु साहिबान ही हैं, जिन्होंने इसे बेनकाब किया है और भविष्य में भी उन्हें बेनकाब करते रहेंगे। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों का कुछ भी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed