{"_id":"60cbae368ebc3e335a0aab36","slug":"cm-came-to-the-rescue-of-chief-commissioner-tc-gupta-panchkula-news-pkl4170469153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता के बचाव में उतरे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता के बचाव में उतरे सीएम
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानेसर भूमि घोटाले की चार्जशीट में शामिल सेवानिवृत्त आईएएस टीसी गुप्ता के बचाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोर्चा संभाला है।
उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि नियमों के तहत गुप्ता की नियुक्ति की गई है। अगर वह सरकार में एसीएस के पद पर रह सकते हैं तो मुख्य आयुक्त भी बन सकते हैं। जिस मामले में चार्जशीट है, उसमें अगर कोई बात आएगी तो मिलकर संभाल लेंगे। एसीएस के नाते उनका स्टेटस बढ़ा है।
मुख्यमंत्री को इसलिए बचाव में उतरना पड़ा, चूंकि गुप्ता को सेवा का अधिकार आयोग का मुख्य आयुक्त लगाने पर विवाद खड़ा हो गया था। गुरुग्राम के कुछ भाजपा नेताओं ने भी इस पर उंगली उठाई थी। नियुक्ति से पहले 31 मई को सरकार ने मानेसर मामले में सीबीआई केस की स्टेटस रिपोर्ट भी मंगवाई थी।उसके बावजूद नियुक्ति देने पर सरकार पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री के रुख से साफ है कि काबिलियत की वजह से गुप्ता को पद मिला है।