फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Clear the way for the garbage disposal plant in Jhuriwala

झुरीवाला में कचरा निस्तारण प्लांट का रास्ता साफ

Tue, 26 Apr 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Clear the way for the garbage disposal plant in Jhuriwala
पंचकूला। कूड़ा निस्तारण के लिए सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड का कायाकल्प करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने झूरीवाला में प्रस्तावित ठोस कचरा निस्तारण प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ करवा दिया है। इस प्लांट को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से क्लीयरेंस लेने के लिए ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान महानगर के मेयर कुलभूषण गोयल भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को बताया कि पंचकूला जिले के लोगों की सुविधा के लिए जुरिवाला गांव में न्यूनतम 2000 टन की क्षमता वाला ठोस कचरा निस्तारण प्लांट प्रस्तावित है। पर्यावरण विभाग से वर्ष 2013 में इस प्लांट को सात वर्ष के लिए अनुमति मिली थी। वर्ष 2020 में नगर निगम की ओर से दोबारा आवेदन किया जाना था, लेकिन कोविड काल की परिस्थितियों के कारण इस कार्य में बाधा आई। कोविड की परिस्थितियों से निपटने ही पंचकूला नगर निगम की मशीनरी इस प्लांट को स्थापित करने के लिए दोबारा सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

मंत्री ने दिया आश्वासन
विस अध्यक्ष ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात के दौरान बताया कि वह नियमित रूप से नगर निगम के अधिकारियों के साथ झुरीवाला में ठोस कचरा निस्तारण को लेकर बैठक कर रहे हैं। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि प्लांट की फाइल पर्यावरण संबंधी क्लीरेंस के लिए केंद्रीय मंत्रालय के पास अटकी है। जिसके बाद भूपेंद्र यादव ने विस अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर पंचकूला में ठोस कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित करने का रास्ता साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed