फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Civil Hospital's MRI Machine Malfunctions; Tests for Over 50 Patients Postponed

Panchkula News: सिविल अस्पताल की एमआरआई मशीन खराब, 50 से अधिक मरीजों की जांच टली

Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital's MRI Machine Malfunctions; Tests for Over 50 Patients Postponed
तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई सेवा, मरीजों को नई तारीख देकर लौटाया; आज तक मशीन ठीक होने की उम्मीद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में एमआरआई मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित एमआरआई केंद्र में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी आने के कारण जांच कार्य ठप हो गया। इसके चलते 50 से अधिक मरीजों की एमआरआई नहीं हो सकी और उन्हें नई तारीख देकर वापस भेजना पड़ा।
एमआरआई सेवा बाधित होने से दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी एक सप्ताह बाद की तारीख दी गई है, जिससे उनके उपचार और बीमारी के निदान में देरी हो रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-4 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ऑपरेशन से पहले एमआरआई जांच लिखी थी। तय तारीख पर जांच केंद्र पहुंचने पर उन्हें मशीन खराब होने की जानकारी दी गई, जिसके बाद बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा। वहीं इंदिरा कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सिर दर्द की समस्या के चलते उन्हें एमआरआई के लिए बुलाया गया था, लेकिन मशीन में खराबी के कारण उनकी जांच भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना करीब 20 मरीज पहुंचते हैं जांच के लिए
सिविल अस्पताल में प्रतिदिन न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और अन्य गंभीर बीमारियों से संबंधित करीब 20 मरीज एमआरआई जांच के लिए पहुंचते हैं। मशीन खराब होने से उनके उपचार की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों ने जल्द से जल्द मशीन ठीक कराने की मांग की है।


कोट
एमआरआई मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण जांच कार्य प्रभावित हुआ है। संबंधित एजेंसी को मशीन ठीक करने के लिए सूचित कर दिया गया है। मशीन को जल्द दुरुस्त कर सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि बुधवार तक मशीन ठीक हो जाएगी।
-आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed