फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City council sanitation workers sitting on a gradual hunger strike, shouting slogans

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी, जमकर की नारेबाजी

Wed, 25 Aug 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
City council sanitation workers sitting on a gradual hunger strike, shouting slogans
कालका। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी एक बार फिर से आंदोलन की राह पर हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल कर कर्मचारियों ने अपने आंदोलन की हुंकार भरी है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद कालका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से 12-12 घंटे की दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान पहले दिन नगर परिषद कालका कार्यालय में कुलबीर, सूरज, लाखन सिंह, सचिन भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों का अन्य कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान कर्मचारियों ने 25 अप्रैल 2020 के समझौते को लागू करने, कोरोना से मृत्यु होने पर कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि व नियमित रोजगार देने, समान काम समान वेतन लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगें जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इस मौके पर प्रधान आनंद, ओमवीर, लाखन, कृष्णलाल, पिंजौर प्रधान जयवीर बबलू, सुनील, राजवीर, प्रमोद भाग सिंह, रामपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed