{"_id":"608b1b168ebc3ed1d33b1050","slug":"circumstances-home-guards-deployed-without-security-equipment-in-the-isolation-ward-demand-to-provide-security-equipment-pkl-office-news-pkl4119142118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात : आइसोलेशन वार्ड में बिना सुरक्षा उपकरणों के तैनात किए होमगार्ड के जवान, सुरक्षा उपकरण देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात : आइसोलेशन वार्ड में बिना सुरक्षा उपकरणों के तैनात किए होमगार्ड के जवान, सुरक्षा उपकरण देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर। हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने होमगार्ड के जवानों को पंचकूला सेक्टर-6 के आइसोलेशन वार्ड में बिना सुरक्षा उपकरणों के तैनात करने पर आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने मांग की कि या तो जवानों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपकरण दिए जाएं या उन्हें अन्य जगहों पर नियुक्त किया जाए।
एसोसिएशन का आरोप है कि विभाग की ओर से उन्हें न तो कोई मेडिकल अलाउंस दिया जाता है और न ही यातायात खर्चा। यदि होमगार्ड जवान बीमार हो गया तो उसे विभाग की ओर से इलाज करवाने के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जाती। एसोसिएशन संयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने वाले विभाग ने होमगार्ड के 23 जवानों को बिना सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए सेक्टर-6 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नियुक्त किया गया है।
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि जवानों की ड्यूटी उनके उनके निवास स्थान की नजदीकी जगहों पर लगाई जाए ताकि उनका यातायात का खर्चा बच सके। संयोजक ने कहा कि कुछ विभागीय अधिकारियों के तानाशाही रवैैये के चलते भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।