{"_id":"66986e09a0ff7543c60d4924","slug":"child-swept-away-in-drain-not-found-even-after-36-hours-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-113925-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नाले में बहा बच्चा 36 घंटे बाद भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नाले में बहा बच्चा 36 घंटे बाद भी नहीं मिला
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने किया बुढ़नपुर का दौरा, बच्चे के पिता से मिले एक लाख मदद की घोषणा की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुढ़नपुर के बरसाती नाले में बहे 10 साल के सिमरत का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। पहले एनडीआरएफ फिर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन नाकाम रहे। दोनों टीमों के मुताबिक या तो बच्चा पानी के तेज बहाव में काफी दूर जा चुका है, या नाले के किसी कोने में जाकर फंस चुका है। अब दोनों टीमें और बच्चे के परिजन हादसे के 72 घंटे तक का इंतजार कर रहे हैं ताकि शव फूलकर पानी की सतह पर आ जाए। बुधवार की रात भी नाले के दोनों किनारों की तरफ सर्च अभियान चलाया गया। बता दें कि मंगलवार को एनडीआरएफ टीम के करीब सात घंटे के सर्च अभियान के बाद बुधवार को स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फॉर्स (एसडीआरएफ) की दो टीमों ने करीब पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया। बुढ़नपुर के नाले से लेकर जीरकपुर के एरिया तक करीब 10 किलोमीटर से ज्यादा एरिया तक सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा नाले के साथ रेलवे ट्रैक पर भी बच्चे को टीम ने तलाश लेकिन कुछ नहीं मिला।
इससे पहले बुधवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-16 के गांव बुढ़नपुर स्थित नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर एक लाख रुपये सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को नाले में गिरे बच्चे की गहनता से तलाश करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम गौरव चौहान, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह, समेत अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।