फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Secretary knows the progress of Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana

मुख्य सचिव ने जानी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की प्रगति

Tue, 11 Jan 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary knows the progress of Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर आय विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। ऐसे परिवारों के सदस्यों के अनुरूप नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव सरकार को भेजें। लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अन्य लोग भी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन

मुख्य सचिव सोमवार को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के संबंध में प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कौशल ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों के दूसरा चरण का आयोजन स्थगित किया गया है। इस अवधि के दौरान अधिकारी प्रक्रियाधीन आवेदनों के अनुमोदन, स्वीकृति के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया में तेजी लाएं। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने, प्लेसमेंट और लाभार्थी परिवारों की आय में वृद्धि करने की समुचित कार्रवाई करें। जिन परिवारों ने कौशल विकास के लिए आवेदन किया है, उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएं और उनका रिकॉर्ड भी रखें।
विज्ञापन

लाभार्थी की आयु सीमा, योग्यता या अवश्यकता के अनुसार यदि कोई नई योजना की रूपरेखा तैयार करना या पहले की योजनाओं में संशोधन करना आवश्यक हो, तो उसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को जल्द भेजें। उन्होंने कहा कि क्रियान्वयन संबंधी डाटा नियमित आधार पर एप और पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार परिवार पहचान पत्र के तहत जिन परिवारों का आय व जाति का सत्यापन किया जा चुका है, उनकी आय व जाति का दोबारा सत्यापन न करें। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) के मिशन निदेशक मनदीप बराड़ ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि राज्यभर में 156 अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें आय सत्यापन के आधार पर 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 1,48,333 चिन्हित परिवारों को बुलाया गया। इस दौरान सभी लाभार्थियों को स्वरोजगार, मजदूरी, कौशल विकास आदि से संबंधित 18 विभागों की विभिन्न 54 योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि 95,341 परिवार अंत्योदय मेलों में आए। इन परिवारों में से 59,930 परिवारों को विभिन्न विभाग सहायता मुहैया करवाएंगे। इनमें से 30,192 परिवारों को सहायता दी जा चुकी है। अब तक 274 लोन स्वीकृत किए जा चुके हैं। शेष परिवारों से अभी काउंसिलिंग टीम उनकी योग्यता और वे क्या काम कर सकते हैं, जैसे जानकारियां जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed