फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister reached Kalka and Pinjore, inspected RUB, ROB and Pinjore Sukhomajri bypass

मुख्यमंत्री कालका और पिंजौर पहुंचे, आरयूबी, आरओबी और पिंजौर सुक्खोमाजरी बाईपास का किया निरीक्षण

Fri, 22 Jul 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister reached Kalka and Pinjore, inspected RUB, ROB and Pinjore Sukhomajri bypass
कालका/पिंजौर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को कालका और पिंजौर में हो रहे विकास कार्योें का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कालका-पिंजौर आरयूबी, पिंजौर सुक्खोमाजरी बाईपास और पिंजौर-नालागढ़ रोड पर आरओबी के निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों को निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों की मांग पर पिंजौर-नालागढ़ रोड पर निर्माणाधीन आरओबी को पिलर पर बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम ने कालका-पिंजौर रेलवे फाटक पर बन रहे आरयूबी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पिंजौर-कालका वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन संतराम शर्मा, नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, पार्षद गोल्डी वाल्मीकि, पार्षद संजीव कौशल, राजा वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आरयूबी के निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली और शेष कार्यों को जल्द पूर्ण कर करने के निर्देश दिए। पार्षद संजीव कौशल ने मुख्यमंत्री से कालका-पिंजौर आरयूबी में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

देरी से लोगों को हो रही परेशानी से भी अवगत करवाया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पहले भी तीन बार इस आरयूबी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब बताया गया था कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते आपसी सहमती नही बन पा रही है। इसके बाद दुकानदारों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की सहमति के बाद इस आरयूबी को बनाने का कार्य शुरू करवाया गया था। आरयूबी का काफी काम हो चुका है। 15 दिन के अंदर एक साइड ट्रैफिक का काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द एक साइड की लाइन शुरू करवाई जाए। वे छह अगस्त को दोबारा राउंड करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस लाइन ऊपर बनाने की मांग
फाटक के समीप स्थित निजी होटल के मालिक अशोक बंसल ने मुख्यमंत्री को बताया कि कालका वाली साइड से जहां सर्विस लाइन के साथ जो शोरूम बने हैं, उनके आगे बेसमेंट नही बनी हुई, अगर उक्त सर्विस लाइन ऐसी ही बनती रही तो वह सभी बिल्डिंग गिर जाएंगी। इससे लोगों को काफी नुकसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वजह से ही यहां से कई शोरूम अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सर्विस लाइन ऊपर की तरफ बनाने की मांग की। बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस और जरूर ध्यान देंगे।
सुक्खोमाजरी पिंजौर बाईपास का काम जल्द पूरा होगा
पिंजौर। मुख्यमंत्री ने पिंजौर सुक्खोमाजरी बाईपास के निर्माण कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। आगामी प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुक्खोमाजरी पिंजौर बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉसिंग का कार्य बहुत दिनों से तकनीकी कारणों से रुका था।
उसी का आज निरीक्षण किया गया है। इस संबंध में जल्द एक बैठक कर इन कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बाईपास बद्दी रोड में मिलेगा। इससे हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रांतों के लोगों को आवाजाही में सुगमता होगी। पिंजौर -नालागढ़ फोर लेन हाईवे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनियों और रेलवे की वजह से यह कार्य रुका हुआ है। स्थिति की जानकारी लेकर जल्द ही कार्यों को शुरू करवाया जाएगा।
पिलर पर बनेगी आरओबी, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन खुश
पिंजौर। पिंजौर सुक्खोमाजरी बाईपास का औचक निरीक्षण करना पिंजौर नालागढ़ रोड के दुकानदारों के लिए वरदान साबित हुआ। पिंजौर नालागढ़ रोड पर निर्माणाधीन आरओबी को दुकानदारों द्वारा पिलर पर बनाए जाने की मांग की है। लंबे समय से धरना देकर प्रदर्शन भी किया है। वीरवार को पिंजौर पहुंचे मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन आरओबी को पिलर पर बनाए जाने की घोषणा कर दी। इससे दुकानदारों में खुशी की लहर है।
बता दें कि आरओबी को पिलर पर बनाए जाने की मांग को लेकर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन मॉडल टाउन ने एसोसिएशन प्रधान आजाद सिंह के नेतृत्व में आंदोलन किया है। एक तरफ एसोसिएशन धरना देकर प्रदर्शन कर रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ आरओबी को रिटेनिंग वॉल पर बनाने का काम ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। वीरवार को अचानक मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंच कर दुकानदारों से बात की और आरओबी को पिलर पर बनाने की घोषण कर दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि आरओबी को वॉल पर बनाने और पिलर पर बनाने पर खर्चे में कितना अंतर आएगा तो अधिकारियों ने कहा कि आरओबी को पिलर पर बनाने पर खर्चा करीब ढाई गुणा बढ़ जाएगा। आरओबी को पिलर पर बनाने से मॉडल टाउन के दोनों तरफ स्थित दुकानदार पिलर के नीचे से आवाजाही कर सकते हैं। इससे दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचने वाले ग्राहकों को भी लाभ होगा।
सीएम के पिंजौर पहुंचने पर जाम से मिली मुक्ति की आस
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिंजौर शहर पहुंचने से उम्मीद जागी है कि जल्द ही उन्हें पिंजौर शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। शहर में अधिकतर जाम हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाले भारी वाहनों के कारण लगता है। सूरजपुर सुक्खोमाजरी बाईपास बनने के बाद भारी ट्रैफिक बाईपास की तरफ डायवर्ट हो जाएगा।

बाईपास निर्माण में आरयूबी निर्माण के कारण देरी हो रही थी। इसे मुख्यमंत्री रेलवे मंत्रालय से बात कर हल करवा देंगे तो बाईपास जल्द पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता संतराम शर्मा, पार्षद गुलशन ठाकुर, सुनील धीमान, नराता राम मंडल अध्यक्ष, भुवनजीत मंडल अध्यक्ष सहित भारी संख्या में दुकानदार, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed