{"_id":"620c0f6e091c9b7f3c2fa5dc","slug":"chief-minister-jairam-sent-the-report-of-china-s-activities-to-the-central-government-bureau-news-pkl44216173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ने केंद्र सरकार को भेजी चीन की गतिविधियों की रिपोर्ट, हिमाचल की तरफ से गर्दन उठाना चाह रहा चीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ने केंद्र सरकार को भेजी चीन की गतिविधियों की रिपोर्ट, हिमाचल की तरफ से गर्दन उठाना चाह रहा चीन
विज्ञापन
हिमाचल से सटे चीन के बार्डर पर गतिविधियां चल रही हैं। यह गतिविधियां सामान्य नहीं हैं, जिसकी जानकारी हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय को भेजकर आपत्ति जताई है। लाहौल और किन्नौर जिले के साथ करीब 240 किलोमीटर लंबा बार्डर है। यहां से दो किलोमीटर के फासले पर चीन डबल लेन पक्की रोड, सोलर पैनल और सोलर लाइटें लगा रहा है। यहां चंडीगढ़ में बातचीत के दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी केंद्र सरकार को भेज दी है।
यहां हम ऊंचाई पर हैं और चीन नीचे है, लेकिन देखने से लगता है कि वहां पर शरारत हो रही है। चीन की तरफ से एक सड़क बनाई जा रही है, जिसे ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश हो रही है। यह थोड़ा सा चिंता का विषय है। हालांकि यहां हमारी जनसंख्या अधिक नहीं है, लेकिन फौज की तैनाती भी लेह लद्दाख की तरह नहीं है। केंद्र सरकार को दी गई जानकारी के बाद यह विचार चल रहा है कि यहां सेना की तैनाती बढ़ाई जाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट में भी प्रधानमंत्री ने सीमा क्षेत्रों पर ढांचा मजबूत करने की बात कही है। जिससे ऐसे क्षेत्रों से लोग पलायन न करें। दरअसल, यहां जीवन कठिन है। रोजगार कम है। पढ़ाई और काम के लिए युवाओं को बाहर निकलना पड़ता है। केंद्र की ओर से बजट का प्रावधान किए जाने पर ऐसे दुर्गम क्षेत्र में रहने वालों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बल्क ड्रग पार्क पर हिमाचल की नजरें
देश में तीन बल्क ड्रग पार्क बनने हैं। जिसमें से एक पर हिमाचल सरकार की नजरें टिकी हैं। हिमाचल सरकार ने इस पार्क को हिमाचल में लगाने के लिए केंद्र सरकार के सामने मजबूत पैरवी की है। यदि यह पार्क हिमाचल में आ गया तो प्रदेश में रोजगार के साथ रेवेन्यू भी बढ़ेगा। इसके लिए ऊना जिले को चुना गया हैं। ड्रग पार्क के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। लिहाजा पानी मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है।