फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister is taking cognizance of tweet.

ट्वीट पर मुख्यमंत्री ले रहे संज्ञान, हो रहा समस्याओं का समाधान

Fri, 17 Sep 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is taking cognizance of tweet.
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ट्विटर हैंडल पर आई शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है। अभी हाल ही में यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और फरीदाबाद जिलों से मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर पांच शिकायतें आईं। जिन पर तुरंत संज्ञान लिया गया और उनका समाधान किया गया।
विज्ञापन

ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि फरीदाबाद से कांग्रेस नेता राहुल ने 6 सितंबर को रात 10.32 बजे ट्वीट किया कि सेक्टर-37, फरीदाबाद के निकट मदरसन लेन के नजदीक लगातार मनचले लड़कियों का पीछा करते हैं। लड़कियों की सुरक्षा के लिए पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाए। सीएमओ से इस ट्वीट पर तत्काल संज्ञान लिया गया और उन्होंने स्वयं पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद को फोन कर इस ट्वीट बारे में सूचित किया। इस पर वहां पीसीआर लगाई गई। राहुल वर्मा और लड़कियों ने धन्यवाद किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार, यमुनानगर से दो सितंबर को अर्पित ने और झज्जर से 4 सितंबर को टीकाकरण की शिकायत आई। अगले ही दिन इन उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। दो अन्य मामलों में, पानीपत से अंकित रावल व सोनीपत से विकास तिवारी ने अपनी कॉलोनियों में जलभराव के संबंध में ट्वीट कर पोस्ट किए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल निकासी करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed