फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister inaugurated 163 projects

सीएम ने किया 1411 करोड़ की परियोजनाअेें का उदघाटन

Sun, 21 Mar 2021 09:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated 163 projects
चंडीगढ़। हरियाणा केमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी 22 जिलों के लिए 1411 करोड़ की 163 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। यहां हरियाणा निवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न जिलों की इन परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले छह साल से उनकी सरकार समाज के अंतिम छोर तक उनका हक पहुंचाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र योजना के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार से हर व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना है। योजना के तहत पंजीकृत 60 लाख परिवारों में सर्वे करवाया जाएगा और पहले चरण में इनमें से सबसे न्यूनतम आय वाले एक लाख परिवारों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन परिवाराें को स्वरोजगार देने की योजना तैयार की जाएगी। चाहे वह पशुपालन एवं डेयरी विभाग के माध्यम से हो, एमएसएमई हो या कौशल विकास से हो या बैंकिंग के माध्यम से हो। लाभार्थी की इच्छा के अनुसार उसे व्यवसाय चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की मांग या जनता की मांग पर सरकार विकास परियोजनाओं को स्वीकृत करती है। इसके अलावा सरकार कई बार खुद भी कार्य करने के निर्णय लेती है, जैसा कि हर 15 किलोमीटर की परिधि में कोई ना कोई महाविद्यालय खोलने की योजना में सरकार ने निर्णय लिया और सभी कॉलेजों की मैपिंग करवाई गई। वर्ष 2019 में एक साथ 22 महाविद्यालयों का चंडीगढ़ से शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनते रहे हैं, अब सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व से पश्चिम की ओर अर्थात् पानीपत से डबवाली एक नया राजमार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed