{"_id":"6564fcd0f9bb788b7d03df97","slug":"chief-minister-bowed-his-head-at-nada-sahib-inaugurated-multi-storey-parking-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-6870-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मुख्यमंत्री ने नाडा साहिब में माथा टेका, बहुमंजिली पार्किंग का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मुख्यमंत्री ने नाडा साहिब में माथा टेका, बहुमंजिली पार्किंग का किया उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गुरुनानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाडा साहिब गुरुद्वारा परिसर में बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन किया। उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रमनीक सिंह मान भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने गुरु भक्ति पर अधिक बल दिया।
उन्होंने लोगों को बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि भगवान में लगन लगाने से बुराइयां अपने आप छूट जाती हैं। इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ़ नीरज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, नगराधीश राजेश पूनिया, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, पब्लिसिटी एडवाइजर तरूण भंडारी, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य विनी सिंह, गुरुद्वारा के हेग्रंथी जगदीश सिंह, अंबाला से स्वामी राजेश्वरानंद, एसीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह, महामंत्री परमजीत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव रमनीक सिंह मान और सदस्यों ने हरियाणा के राज्यपाल को सिरोपा पहनाया और तलवार भेंट कर सम्मान किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि उनको नाडा साहिब गुरुद्वारा में आने और आशीर्वाद लेने का मौका मिला है।
विज्ञापन
13.55 करोड़ रुपये की लागत से बनी पार्किंग
लगभग 9500 वर्ग मीटर में बनी पार्किंग के निर्माण पर 13 करोड़ 55 लाख 26 हजार रुपये की लागत आई है। इसमें 300 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इस पार्किंग के निर्माण से दूर-दूर से आने वाले आगंतुकों और श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।