फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Check every information before marrying an NRI: DCP

एनआरआई से शादी से पहले हर जानकारी की छानबीन जरूर करें : डीसीपी

Sun, 04 Aug 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Check every information before marrying an NRI: DCP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में एनआरआई मैरिज में क्या करें और क्या नहीं करें विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और पुलिस के सहयोग से कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में एनआरआई शादी का प्रचलन अधिक है। इसमें परिजन बेटी के सुख और विदेश में सेटल होने के लिए एनआरआई से विवाह करते हैं। इस विवाह में कई बार लोगों के साथ धोखा हो जाता है।
इसलिए लड़का पक्ष की पूरी छानबीन के बाद ही सावधानी बरतकर शादी करनी चाहिए। इस मौके पर आए जस्टिस विनोद भारद्वाज ने कहा कि एनआरआई मैरिज में अपने पार्टनर के बारे में मिली हर जानकारी की छानबीन जरूर करें। कई बार देखा गया कि बिना छानबीन से की गई शादियों में लड़कियों को अपने पतियों के अमानवीय व्यवहार से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सीमा गुप्ता ने शादी से पहले लड़के या लड़की से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को इकट्ठा करने की सलाह दी। शादी के लिए विवाह ब्यूरो पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि कई बार लड़के या लड़की की जानकारी गलत भी हो सकती है। अगर विवाह हो जाए तो कानूनी तौर पर अपनी शादी को सरकारी रिकॉर्ड में अवश्य शामिल करवाएं। इस मौके पर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की प्रिंसिपल ऋचा सेतिया ने आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed