{"_id":"66007cec43135e016c0cfc94","slug":"cheating-of-rs-8-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-110370-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी
विज्ञापन
रायपुररानी। विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी वीजा देने पर रायपुररानी पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत गांव किरमच तहसील थानेसर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार अमित की पत्नी को विदेश भेजना चाहता था। दिनेश गांव खेड़ी में शादीशुदा है। वह जनवरी 2022 में गांव खेड़ी गया था। वहां उसकी मुलाकात कोमल शर्मा से हुई। कोमल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि आप अपने रिश्तेदार को कनाडा भेजना चाहते हो।
कोमल ने कहा कि वह कनाडा में रहती है। वहां उसकी पीआर है। वह लड़कों को कनाडा भेजने का काम करती है और उन्हें वहां जॉब भी दिलवाती है। उसने कहा कि कनाडा जाने के लिए लगभग 26 लाख रुपये का खर्चा आता है। इसमें आपको 8 लाख रुपये जाने से पहले भेजने होंगे। आरोपी कोमल और उसके परिवार के कहे मुताबिक दिनेश अपने रिश्तेदार अमित की पत्नी पूजा की पासपोर्ट फोटो और 8 लाख रुपये उसको देता है। कुछ दिन बाद आरोपी एक नकली वीजा उन्हें भेजती है।
वीजा नकली का पता लगते ही दिनेश आरोपियों को फोन कर उनकी शिकायत करने के बारे में कहता है। कोमल व उसके पिता कहते हैं कि वह उनके पैसे लौटा देंगे। आरोपी अब गांव से फरार है व अन्य कई लोगो को विदेश भेजने के नाम पर ठग चुके है। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।