{"_id":"639b7efb0aa4723b2c077676","slug":"cheated-rs-94968-from-a-girl-by-offering-a-part-time-job-pkl-office-news-pkl471458130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर युवती से ठगे 94968 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर युवती से ठगे 94968 रुपये
विज्ञापन
पंचकूला। इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर एक युवती से 94968 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया कि वह नौकरी करती हैं। 17 अगस्त को उन्हें इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था। उन्होंने एड पर दिए लिंक को खोला तो एक पेज खुल गया। उन्होंने अपनी डिटेल भरकर रजिस्टर्ड कर दिया। इसके बाद उनकी चैट शुरू हो गई। उनके पास संदेश आने शुरू हो गए कि उन्हें कैसे ट्रेडिंग करनी है।
आरोपी ने उनसे कुछ टास्क पूरे करने को कहा। टास्क पूरा करने के लिए एप पर प्रोडक्ट पर दी गई अमाउंट को रिचार्ज करना था। उस प्रोडक्ट पर ही रिचार्ज का ऑप्शन आता था। टास्क के लिए पहले 200 रुपये का रिचार्ज पेटीएम के माध्यम से किया गया। इसके बाद 3000 रुपये का टास्क आया और उन्होंने उसे भी रिचार्ज कर दिया। शिकायतकर्ता के पास दोबारा से 1000, 800, 100, 7600, 21000, 51000, 10268.38 रुपये के टास्क आने पर उन्होंने उनको भी रिचार्ज कर दिया।
पैसे वापस मांगने पर हुआ शक
इसके बाद 80000 रुपये का टास्क आया तो युवती ने मैसेज किया कि उनके द्वारा पूरे किए टास्क की पेमेंट विड्रा कर दें, फिर वे इस टास्क को पूरा करेेंगी। आरोपी ने मैसेज किया कि यह आपका आखिरी टास्क है। इसे पूरा करेंगी तो आपके सारे पैसे विड्रा हो जाएंगे। जब आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए तो युवती को शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। उन्होंने वह टास्क रिचार्ज नहीं किया। युवती ने आरोपी के पास रुपये वापस करने का संदेश भेजा लेकिन आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।