फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 24 thousand on the pretext of investing in Bitcoin

Panchkula News: बिटकॉइन में इनवेस्ट करने का झांसा देकर 24 हजार रुपये ठगे

Mon, 15 Jan 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 24 thousand on the pretext of investing in Bitcoin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। बिटकॉइन में इनवेस्ट करने का झांसा देकर निजी बैंक महिला कर्मचारी से 24 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। स्टेट साइबर थाना पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 निवासी ने शिकायत में बताया कि वह निजी बैंक में कार्यरत है। 3 जनवरी को उनके टेलीग्राम आईडी पर एक अंजान व्यक्ति ने अपनी टेलीग्राम आईडी से बिटकॉइन में पैसा इनवेस्ट कर दोगुना करने का मैसेज दिया। साथ ही आरोपी ने अपने बैंक खाता नंबर भी भेजा। महिला ने आरोपी से गूगल पे नंबर देने को कहा तो उसने पेटीएम आईडी भेजी और जल्द से जल्द तीन हजार रुपये जमा करवाने को कहा।
महिला ने तीन हजार रुपये पेटीएम में ट्रांसफर कर दिए। इस पर आरोपी ने महिला से कहा कि देर से पैसा जमा करवाने के कारण तीन हजार रुपये वाली पॉलिसी खत्म हो चुकी है। अब 8 हजार रुपये वाली इन्वेस्टमेंट पॉलिसी के लिए 5 हजार रुपये और जमा करने होंगे। उसके बदले 24 हजार रुपये मिलेंगे। इस पर महिला ने 5 हजार रुपये और ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने कहा कि लेट से पैसा जमा करने के कारण मैनेजर ने पेंडिंग में पूरी राशि डाल दी है। आरोपी ने कहा कि अगर पैसे वापस चाहिए तो 8 हजार रुपये और जमा कराने होंगे ताकि 16 हजार की तिगुनी राशि एक बार में मिलेगी। महिला ने फिर से 8 हजार रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने पेंडिंग चार्जेज के तहत 8 हजार रुपये और जमा करवाने को कहा नहीं तो एक भी पैसा नहीं मिलेगा। महिला ने 8 हजार रुपये और जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने और पैसे जमा करवाने के लिए कहा। इसके बाद महिला को फ्रॉड का शक हुआ उन्होंने तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed