फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 2.30 crore on the pretext of investing in commodity market trading

Panchkula News: कमोडिटी मार्केट ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर ठगे 2.30 करोड़ रुपये

Sat, 13 May 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.30 crore on the pretext of investing in commodity market trading
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-26 निवासी एक व्यक्ति को कमोडिटी मार्केट ट्रेडिंग में निवेश करने और अच्छे रिटर्न का झांसा देकर ओडिसा निवासी व्यक्ति ने 2.30 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ित और उनके दोस्तों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-26 निवासी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वे उदीप्त कुमार बेहरा से अपने दोस्त के जरिए मिले थे। उदीप्त ने उन्हें बताया कि वह ट्रेडिंग व्यवसाय में शामिल हैं और कमोडिटी मार्केट ट्रेडिंग के बारे में बताया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उदीप्त कुमार के जरिए एक खाता खोला और 5 लाख के शुरुआती निवेश के साथ ट्रेडिंग शुरू की। शुरुआती चरण में उन्हें नुकसान हुआ, इस बारे में उदीप्त कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। उदीप्त कुमार ने शिकायतकर्ता को धोखा देने के लिए सीधे उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। आरोपी उदीप्त के कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने उसके खाते में 10 लाख की राशि हस्तांतरित कर दी।
विज्ञापन


पहले कुछ महीने अच्छा रिटर्न दिए

पहले कुछ महीने आरोपी ने उन्हें बहुत अच्छा रिटर्न दिया। इसके चलते उन्हें आरोपी पर विश्वास हो गया। आरोपी ने कहा कि कुछ और निवेशकों को सोने/कच्चे तेल जैसी महंगी वस्तुओं के लिए व्यापार करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी के माध्यम से भी राशि निवेश की। कुछ महीने अच्छे रिटर्न मिलता देख शिकायतकर्ता ने अपने दोस्तों से निवेश करने को कहा, उन्होंने भी उनके जरिए निवेश किया। उस समय भी आरोपी ने अच्छा रिटर्न दिया, लेकिन मार्च 2021 के बाद आरोपी ने भुगतान में देरी करना शुरू कर दी और कई बहाने बनाने लगा। उसके बाद शिकायतकर्ता व उनके दोस्त आरोपी के घर भी गए। लेकिन आरोपी ने पैसे नहीं दिए। जब आरोपी पर दबाव बनाया गया तो आरोपी ने शिकायतकर्ता को बताया कि व्यापार में घाटा होने के कारण सारा पैसा डूब गया है और वह इस समय पैसे नहीं दे सकता। जब आरोपी ने पैसे वापस देने से मना कर दिया तो शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed