फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Channi has given wrong information, file was returned with six questions: Purohit

चन्नी ने गलत जानकारी दी है, छह प्रश्नों के साथ फाइल लौटा दी गई थी : पुरोहित

Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Channi has given wrong information, file was returned with six questions: Purohit
चंडीगढ़। 36 हजार मुलाजिमों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आरोपों को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सिरे से खारिज किया है। पंजाब में संविदा कर्मचारियों की सेवाओं के नियमितीकरण संबंधी फाइल की स्थिति स्पष्ट करते हुए राज्यपाल ने कहा है कि 1 जनवरी को मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने संबंधी फाइल छह प्रश्नों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को 31 दिसंबर को लौटा दी गई थी, जिनका उत्तर राज्य सरकार द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है। फाइल पर उठाए गए प्रश्नों की प्रति सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए संलग्न है। यह फाइल 31 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री कार्यालय ने विधिवत रूप से प्राप्त की थी और उठाए गए प्रश्नों का उत्तर मिलना बाकी है।
विज्ञापन

पुरोहित ने मुख्यमंत्री को फाइल पर उठाए गए सवालों का जवाब देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि एक बार जवाब आने के बाद, राज्यपाल के सचिवालय में बिल की फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर को विधानसभा में हुआ था पारित
संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने संबंधी विधेयक 11 नवंबर, 2021 को राज्य विधानसभा में पारित किया गया था। करीब 20 दिन के अंतराल के बाद फाइल 1 दिसंबर 2021 को पंजाब राजभवन को भेजी गई।

दिसंबर में दौरे पर रहे राज्यपाल
राजभवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर माह के दौरान राज्यपाल प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर थे। राज्यपाल ने 21 दिसंबर को अपने दौरे का समापन किया और उसके बाद 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने राजभवन में आकर उनसे मुलाकात की। फाइल का विधिवत अध्ययन किया गया और 31 दिसंबर, 2021 को अवलोकन प्रश्नों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को लौटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed