फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Channi again surrounded aam aadmi party on the issue of corruption

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चन्नी ने फिर आप को घेरा, दिल्ली जल बोर्ड में धांधली पर प्रशांत भूषण के आरोप गिनाए

Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Channi again surrounded aam aadmi party on the issue of corruption
आम आदमी पार्टी (आप) पर लगातार हमलावर दिखाई दे रहे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण द्वारा लगाए गए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का मुद्दा उठाया। अपने ट्विटर हैंडल पर चन्नी ने भूषण के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि इस पार्टी (आप) और इन लोगों को प्रशांत जी से बेहतर कौन जानता है।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि भूषण ने लोकपाल को अपनी शिकायत अपलोड करते हुए आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी सरकार के डीजेबी में सत्येंद्र जैन अध्यक्ष और राघव चड्ढा उपाध्यक्ष के रूप में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्होंने वजीराबाद वाटर वर्क्स में सात साल पुराने अनुबंध को समाप्त कर दिया था। चन्नी ने आगे लिखा कि भूषण ने अपने ट्वीट में कहा है कि वजीराबाद वाटर वर्क्स में ड्रेजिंग के नाम पर दिल्ली सरकार (सत्येंद्र जैन के अध्यक्ष और राघव चड्ढा के उपाध्यक्ष रहते हुए) के तहत डीजेबी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार चल रहा है।
विज्ञापन

सात साल पुराना अनुबंध इस साल 31 जनवरी को आठ माह के लिए बढ़ा दिया गया था, लेकिन लोकपाल को मेरी शिकायत अपलोड होने के बाद तुरंत इसे समाप्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी पर चन्नी का पलटवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब के लोगों से किए गए उस वादे के बाद आया है कि पार्टी पंजाब में चुनाव जीतने के बाद अवैध रेत खनन मामले में गहन जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed